कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा...? इस बहुप्रतीक्षित सवाल का जवाब सिने प्रेमियों को आखिर मिल ही गया। शुक्रवार को रिलीज हुई बाहुबली-2 (द कॉन्क्लूजन) देखने के लिए लखनवी उमड़ पड़े। फिल्म का इस कदर क्रेज रहा कि शहर के मल्टीप्लेक्सों में भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन
2 of 6
bahubali2
- फोटो : google
बड़े बजट की फिल्म बाहुबली-2 का दर्शक करीब दो साल से बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। यही वजह रही कि रिलीज डेट पर वेब, फन, सिनेपोलिश, पीवीआर, सिंगापुर, एसआरएस जैसे मल्टीप्लेक्सों में फिल्म देखने के लिए लोगों का उत्साह देखते ही बना। मल्टीप्लेक्स प्रबंधकों के बताया कि फिल्म के 60-70 प्रतिशत टिकट एडवांस में व ऑनलाइन बुक हो गए थे।
विज्ञापन
3 of 6
एक्शन व रोमांच से भरपूर है फिल्म
फिल्म देखने आए एक दर्शक हैरी का कहना है कि बाहुबली-2 मुझे बहुत पसंद आई। इस फिल्म को देखते हुए यह मुहावरा सटीक लगता है कि दर्शक पलकें झपकाना भूल जाते हैं। (फिल्म देखकर सिनेमा हॉल से बाहर निकलते दर्शक)
4 of 6
राहुल कुमार कहते है कि फिल्म एक्शन और रोमांच से भरपूर है, लेकिन फिल्म में बाहुबली को उड़ते हुए दिखाया गया। मुझे लगा कि यह कुछ ज्यादा ही हो गया।
विज्ञापन
5 of 6
निशा वाजपेयी कहती हैं कि बाहुबली कमाल और धमाल है। फिल्मों के इतिहास में इस फिल्म को अपनी खूबियों के कारण याद किया जाएगा।