फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पहले दिन सहमति पत्र लेकर स्कूल पहुंचे बच्चे, शिक्षकों ने सोशल डिस्टेंसिंग के साथ ली क्लास, तस्वीरें

Mon, 19 Oct 2020 04:43 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 8
- फोटो : amar ujala
यूपी में सोमवार से सात महीने बाद कक्षा 9 से 12वीं तक के स्कूल खुल गए हैं। पहले दिन बच्चों की उपस्थिति काफी कम रही। कई जिलों में क्लासरूम लगभग खाली ही नजर आ रहे थे। रायबेरली में बच्चों के स्कूल के अंदर प्रवेश से पहले उनसे सहमति पत्र लिया गया जिसमें अभिभावकों ने लिखकर दिया था कि उन्हें पूरे एहतियात के साथ अपने बच्चों को स्कूल भेजने में कोई दिक्कत नहीं है।

पहले दिन बच्चों को थर्मल स्क्रीनिंग व सैनिटाइजेशन के बाद क्लासरूम में जाने दिया गया। इस दौरान स्कूल प्रबंध ने ख्याल रखा कि बच्चे सोशल डिस्टेंसिंग में रहें। शिक्षकों ने खुद भी इस प्रोटोकॉल का पालन किया।

वहीं, लंबे समय बाद स्कूल पहुंचे बच्चे काफी खुश नजर आए। हालांकि, उन्हें एक जगह पर भीड़ लगाने की इजाजत नहीं थी। स्कूलों में प्रवेश के लिए भी मेन गेट के पास गोले बनाए गए थे।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
- फोटो : amar ujala
रायबरेली के खीरों कस्बा के न्यू सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज के मुख्य द्वार पर आने वाले बच्चो की थर्मल स्क्रीनिंग के साथ सहमति पत्र लेते विद्यालय के प्रबंधक बीडी चक्रवर्ती व अन्य शिक्षक।
विज्ञापन

3 of 8
- फोटो : amar ujala
लखनऊ के अलीगंज सेक्टर के स्कूलों व सीएमएस स्कूल में थर्मल स्कैनर व सैनिटाइजर के बाद बच्चों को एंट्री दी गई। 

4 of 8
- फोटो : amar ujala
अलीगंज सेक्टर स्थित सीएमएस में इस तरह कक्षाएं ली गईं।
विज्ञापन

5 of 8
- फोटो : amar ujala
 बाबू त्रिलोकी सिंह इंटर कॉलेज, काकोरी में शिक्षक और छात्र अपना टेंपरेचर नपाते और हैंड सैनिटाइजर करते हुए।
विज्ञापन

6 of 8
- फोटो : amar ujala
अमेठी में पहले दिन छात्राओं को निर्देशित करते प्रधानाचार्य।
विज्ञापन

7 of 8
- फोटो : amar ujala
गोंडा के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटर कॉलेज का दृश्य। विद्यालय के अंदर जाने के लिए लाइन में लगे बच्चे।
विज्ञापन

8 of 8
- फोटो : amar ujala
अमेठी जिले के एक विद्यालय में निरीक्षण के लिए पहुंचे डीआईओएस की थर्मल स्क्रीनिंग करते शिक्षक।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें