फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में लगी आग, 20 मिनट तक घिरे रहे दो बच्चे

विज्ञापन
1 of 8
लखनऊ में विंडसर अपार्टमेंट का फ्लैट नंबर 302। मां बिरजीश फातिमा अपने दो बच्चों को घर में छोड़कर बाहर गई थी। इंटरलॉक लगाकर। इसी बीच फ्लैट में आग लग गई। बच्चे आग से घिर गए।
विज्ञापन

घर में लगी आग, 20 मिनट तक ‌घिरे रहे दो बच्चे

2 of 8
बच्चे अंदर चीखते-चिल्लाते रहे। तमाम कोशिशें हुईं इंटरलॉक नहीं खुला। करीब 20 मिनट तक लोगों की सांसें अटकी रहीं। सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने दरवाजा तोड़ बच्चों को बाहर निकाला।
विज्ञापन

घर में लगी आग, 20 मिनट तक ‌घिरे रहे दो बच्चे

3 of 8
दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। परिवार का कहना है कि आग से करीब 18 लाख रुपये का सामान जल गया।

घर में लगी आग, 20 मिनट तक ‌घिरे रहे दो बच्चे

4 of 8
डालीबाग कॉलोनी में विंडसर अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 302 में मो. इदरीश रहते हैं। वे राजेंद्र नगर पोस्ट ऑफिस में पोस्ट मास्टर हैं। रविवार सुबह इदरीश दफ्तर गए थे, जबकि उनकी पत्नी बिरजीश फातिमा भी किसी काम से घर से बाहर गईं थीं।
विज्ञापन

घर में लगी आग, 20 मिनट तक ‌घिरे रहे दो बच्चे

5 of 8
इसी बीच शॉर्ट सर्किट होने की वजह से अंदर के दो कमरों में आग लग गई। एसी ब्लास्ट होने के साथ ही आग की लपटें और भी भीषण हो गईं।
विज्ञापन

घर में लगी आग, 20 मिनट तक ‌घिरे रहे दो बच्चे

6 of 8
सभी कमरों की टीवी, फ्रिज, पंखे, बिस्तर, आलमारियां तक जलकर खाक हो चुकी थीं। मो. इदरीश ने बताया कि आग से तकरीबन 18 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

घर में लगी आग, 20 मिनट तक ‌घिरे रहे दो बच्चे

7 of 8
दमकल कर्मियों ने दरवाजे की कुंडी तोड़कर दोनों बच्चों को बाहर निकाल लिया। थोड़ी देर में बिरजीश फातिमा घर लौटीं तो वह बेटे सबील और आमना की यह हालत देखकर बिलख बिलख कर रोने लगीं।
विज्ञापन

घर में लगी आग, 20 मिनट तक ‌घिरे रहे दो बच्चे

8 of 8
धुएं की वजह से सबील खान की हालत खराब हो चुकी थी। दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला गया तो वह ठीक से खड़ा भी नहीं हो पा रहा था। हालांकि जैसे ही वह चैतन्य हुआ वह सीधे भागकर किचन में गया और लपटों की परवाह किए बगैर ही उसने सिलेंडर फ्लैट से बाहर निकाल दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें