फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुल्तानपुर: छह घरों में लगी आग, 12 बकरियों की जलकर मौत, लाखों की संपत्ति जलकर राख, तस्वीरें

Sun, 04 Apr 2021 04:18 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
सुल्तानपुर जिले के धरावां गांव में शनिवार की देर रात आग लगने से आधा दर्जन से अधिक जलकर खाक हो गए और एक दर्जन से अधिक बकरियों की जलने से मौत हो गई। हादसे में करीब दो लाख रुपए का नुकसान हुआ है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों ने किसी तरह आग को बुझाया। फायर ब्रिगेड का मोबाइल लाख कोशिशों के बाद भी नहीं उठा। सूचना पर थानाध्यक्ष मय फोर्स मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में  सहयोग किया। अग्नि शमन विभाग का सीयूजी नंबर न उठने से लोगों में असंतोष बना रहा।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार देर रात राजकुमार कोरी की पशुशाला में आग लग गई और देखते देखते राजकुमार के भाईयों सहित आसपास के लोगों के छप्पर के आवासीय घर और पशुशालाओं को चपेट में ले लिया।आग से राजकुमार, सुरेश कुमार, संजय कुमार, राजेंद्र, धर्मेंद्र,भुलई, रामू,परदेशी, अशोक के छप्पर जल गये। (हादसे में जलकर मरा पशु।)

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
आग से राजेन्द्र और धर्मेन्द्र की गृहस्थी का सामान करीब 1-50 लाख रुपए का सामान जल गया। बिटिया की शादी के लिए रखी रामू की 10 कुंतल लकड़ी जल गई। संजय व राजकुमार की 7 बकरियां जल कर मर गईं जिसमें करीब पचास हजार रुपए की क्षति हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
सुरेश और भुलई की पशुशाला जलकर राख हो गई। गांव वालों ने  फायर ब्रिगेड का सीयूजी मिलाते तक गये परन्तु मोबाइल नहीं उठा।किसी तरह ग्रामीणों ने आग को बुझाया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें