फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग ने मचाई तबाही, 200 से ज्यादा घर जले, तस्वीरें

Mon, 29 Feb 2016 09:29 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 15
राजधानी लखनऊ के आलमबाग में मवैया चौराहे के पास श्रमविहार कॉलोनी में एनआर रेलवे स्टेशन और जीआरपी ग्राउंड की बाउंड्री के पीछे बसी गरीबों की बस्ती में सोमवार को आग लग गई।
विज्ञापन

आग ने मचाई तबाही, 200 से ज्यादा घर जले, तस्वीरें

2 of 15
देखते-देखते ही आग की भीषण लपटों ने इस बस्ती की 200 से अधिक झुग्गी-झोपड़ियों को जलाकर राख कर दिया।

विज्ञापन

आग ने मचाई तबाही, 200 से ज्यादा घर जले, तस्वीरें

3 of 15
गृहस्थी का सामान बचाने की कोशिश करते हुये एक रिक्शा चालक अपनी जान गंवा बैठा, लगभग आधा दर्जन से अधिक लोगों के झुलसने की सूचना है।

आग ने मचाई तबाही, 200 से ज्यादा घर जले, तस्वीरें

4 of 15
दमकल की दो दर्जन से अधिक गाड़ियों की मदद से लगभग पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। वहीं, आग बुझने पर मलबे से खोद-खोदकर घर का सामान निकालते लोग।
विज्ञापन

आग ने मचाई तबाही, 200 से ज्यादा घर जले, तस्वीरें

5 of 15
सबकुछ जल जाने के बाद रोती-बिलखती एक महिला।
विज्ञापन

आग ने मचाई तबाही, 200 से ज्यादा घर जले, तस्वीरें

6 of 15
एडीएम पूर्वी निधी श्रीवास्तव, चीफ फायर ऑफिसर अभय भान पांडेय, सीओ आलमबाग समेत भारी संख्या में पुलिस बल राहत एवं बचाव कार्य में लगे रहे।

विज्ञापन

आग ने मचाई तबाही, 200 से ज्यादा घर जले, तस्वीरें

7 of 15
बस्ती के रहने वाले गणेश साहनी ने बताया कि दोपहर लगभग 12 बजे एक झोपड़े में आग लगी। जब तक बस्ती के अन्य लोगों को इसकी भनक लगी, आग ने भीषण रूप ले लिया। इसके बाद वहां भगदड़ मच गई। लोगों ने पहली झोपड़ी में लगी आग बुझाने का प्रयास तो किया लेकिन असफल हो गये।

आग ने मचाई तबाही, 200 से ज्यादा घर जले, तस्वीरें

8 of 15
लगभग साढ़े बारह बजे तक आग आधी से अधिक बस्ती में फैल चुकी थी। एक-दूसरे से सटी झुग्गी-झोपड़ी एक-एक करके आग की चपेट में आती जा रही थी। बस्ती में मौजूद महिला-बच्चे और बुजुर्ग अपना-अपना सामान बटोर रहे थे।

आग ने मचाई तबाही, 200 से ज्यादा घर जले, तस्वीरें

9 of 15
इसी बीच एक झोपड़े में शिक्शा चालक सत्तन (60) आग के बीच ही फंस गया। जलता हुआ छप्पर उसके ऊपर आकर गिर गया। उसे बचाने की कोशिश करते हुये पड़ोसी भी मामूली रूप से झुलस गये, लेकिन उसे बचा नहीं सके।

आग ने मचाई तबाही, 200 से ज्यादा घर जले, तस्वीरें

10 of 15
लगभग एक बजे दमकल की पहली गाड़ी वहां पहुंच सकी। दमकल दस्ते ने सबसे पहले सत्तन के शव को बाहर निकाला। इसके बाद अन्य झोपड़ियों में लगी आग बुझाने की कोशिश शुरू की।

आग ने मचाई तबाही, 200 से ज्यादा घर जले, तस्वीरें

11 of 15
शाम लगभग पांच बजे आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक पूरी बस्ती जलकर खाक हो चुकी थी। वहां सिर्फ और सिफ राख का ढेर बचा।

आग ने मचाई तबाही, 200 से ज्यादा घर जले, तस्वीरें

12 of 15
गरीबों के कपड़े-बर्तन और जेवर तक नहीं बचे। महिलाएं और पुरुष रोते-बिखलते हुये राख के ढेर में दबी कुछ काम लायक वस्तुएं ढूंढने में जुटे थे।

आग ने मचाई तबाही, 200 से ज्यादा घर जले, तस्वीरें

13 of 15
सिलेंडरों में विस्फोट से थर्राया इलाका
झोपड़ियों में आग लगने के बाद घरेलू गैस के सिलेंडरों में विस्फोट होना शुरू हो गया। इन विस्फोटों की वजह से आस-पास का पूरा इलाका थर्रा उठा। बस्ती के लोगों ने बताया कि वहां बारी-बारी लगभग दस से 15 सिलेंडरों में विस्फोट हुये। इस वजह से भी आग तेजी से फैली।

आग ने मचाई तबाही, 200 से ज्यादा घर जले, तस्वीरें

14 of 15
विस्फोटों की गूंज कई किलोमीटर दूर तक सुनी गई।श्रमविहार कॉलोनी के आस-पास भी दर्जनों पक्के मकान बने हैं, जिनमें रह रहे लोग सड़क पर निकल आये। कुछ सिलेंडरों को अग्निशमन दस्ते ने सुरक्षित निकाला। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

आग ने मचाई तबाही, 200 से ज्यादा घर जले, तस्वीरें

15 of 15
चूल्हे की चिंगारी ने फूंकी बस्ती
बस्ती में आग कैसे लगी, इसके वास्तविक कारणों का पता नहीं लग सका है। बताया जा रहा है कि चूल्हे पर खाना बनाने केबाद एक झोपड़ी की महिलाएं जल्दी में काम पर चली गईं। हवा में चूल्हे की चिंगारी छप्पर पर पड़ी और आग लग गई। पन्नी और लकड़ी से बनी झोपड़ियां एक-दूसरे से सटी हुई हैं। इस वजह से आग ने पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें