फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक और जगह आग से तबाही, दर्जनों घर स्वाहा, तस्वीरें

Sun, 27 Mar 2016 01:32 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : amar ujala
राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर के उजरियांव में मेट्रो अस्पताल से सटी झोपड़पट्टी में शनिवार देररात भीषण अग्निकांड में प्लास्टिक की पन्नी से बने दर्जनों घर स्वाहा हो गए।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : amar ujala
ऊंची लपटों के बीच गैस सिलेंडरों के धमाके ने इलाका दहला दिया। पुलिस व दमकल दस्ता आग बुझाने की कोशिश में जुटा था। कुछ लोगों के आग के बीच फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : amar ujala
पुलिस के मुताबिक, उजरियांव में असमिया बस्ती में प्लास्टिक की बोतलों व कबाड़ के ढेर में देररात आग भड़क उठी। तेज हवा के चलते थोड़ी ही देर में पूरी बस्ती लपटों से घिर गई। चीखपुकार पर आसपास के लोग दौड़े। बस्ती में रहने वाले लोग अपने बच्चों व कीमती सामान को निकालने में जुटे थे। इस बीच सिलेंडरों में धमाके होने से भगदड़ मच गई।

4 of 5
- फोटो : amar ujala
आसपास के लोगों ने अपने घरों से पानी फेंककर आग बुझाने की कोशिश के साथ पुलिस व फायर स्टेशन फोन किया। एसओ गोमतीनगर अखिलेश चंद्र पांडेय मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : amar ujala
पांच गाड़ियां लेकर पहुंचे दमकल दस्ते ने आसपास के घरों को आग की चपेट में आने से बचाने के प्रयास के साथ बस्ती की आग बुझानी शुरू की। अग्निकांड से मेट्रो अस्पताल में भी अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें