राजधानी लखनऊ के अलीगंज के गल्ला मंडी में सोमवार दोपहर करीब साढ़े चार बजे हाईटेंशन लाइन में शार्ट सर्किट से निकली चिंगारियों ने बोरा गोदाम और फ्रूट कंपनी को खाक कर दिया। गोदाम में रखे लाखों बोरे पलभर में ही धू-धूकर जलने लगे।
विज्ञापन
तस्वीरें: शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, भारी नुकसान
2 of 9
गोदाम व फ्रूट कंपनी के कर्मचारी और आसपास के दुकानदार भाग खड़े हुए। फायर बिग्रेड ने मौके पर पहुंचकर लपटों पर काबू पाया। तीन घंटे की मशक्कत के बाद शाम करीब साढ़े आठ बजे आग बुझाई जा सकी।
विज्ञापन
तस्वीरें: शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, भारी नुकसान
3 of 9
चीफ फायर अफसर अभय भान पांडे ने बताया कि गल्ला मंडी में विशाल ट्रेडिंग कंपनी के नाम से एसबीआई सीतापुर रोड निवासी पीकू अग्रवाल का गल्ला मंडी में बोरा गोदाम है। इसके पड़ोस में एक ही परिसर में मुन्ना सिंह की सिंह फ्रूट कंपनी, नानू सिंह की नानू फ्रूट कंपनी और मो. नासिर की मो. नासिर एंड संस के नाम से फ्रूट कंपनी है।
तस्वीरें: शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, भारी नुकसान
4 of 9
शाम करीब साढ़े चार बजे सिंह फ्रूट कंपनी के बाहर बैठकर केले का गुच्छा काट रहे फल विक्रेता गंगाराम ने हाईटेंशन लाइन में शार्ट सर्किट होते देखा। गंगाराम का कहना है कि शार्ट सर्किट से निकली चिंगारियां बोरा गोदाम के ऊपर गिर रही थीं।
विज्ञापन
तस्वीरें: शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, भारी नुकसान
5 of 9
भीषण गर्मी में सूखे बोरों पर गिरी चिंगारियां चंद पलों में लपटों में बदल गईं। गंगाराम ने मुन्ना सिंह को इसकी जानकारी दी। दोनों शोर मचाते हुए गोदाम की तरफ भागे। गल्ला मंडी के दुकानदार व आसपास के लोग एकत्र हो गए और आग बुझाने के लिए पानी से भरी बाल्टियां लेकर दौड़े।
विज्ञापन
तस्वीरें: शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, भारी नुकसान
6 of 9
हालांकि, तब तक लपटों विकराल हो चुकी थीं। किसी की गोदाम और फ्रूट कंपनी के भीतर घुसने की हिम्मत नहीं हुई। फायर ब्रिगेड ने आग बुझाने का काम शुरू किया। चीफ फायर अफसर ने बताया कि कुल सात फायर टेंडर लगे जिसमें इंदिरानगर फायर स्टेशन के दो, हजरतगंज, चौक व बीकेटी का एक-एक शामिल था।
विज्ञापन
तस्वीरें: शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, भारी नुकसान
7 of 9
उन्होंने बताया कि तीन घंटे में आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया था। उधर, पीकू अग्रवाल का कहना है कि गोदाम में दस लाख रुपये कीमत के करीब आठ लाख बोरे रखे थे। फ्रूट कंपनियों के संचालकों ने भी तीन लाख रुपये का माल स्वाहा होने की बात कही है।
तस्वीरें: शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, भारी नुकसान
8 of 9
सूचना के एक घंटे बाद पहुंची फायर ब्रिगेड मुन्ना सिंह ने बताया कि गंगाराम से सूचना मिलते ही उन्होंने फायर स्टेशन का नंबर 101 मिलाया लेकिन वह बिजी था। उन्होंने कई बार 101 नंबर डायल किया लेकिन व्यस्त बताता रहा।
तस्वीरें: शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, भारी नुकसान
9 of 9
करीब पंद्रह मिनट बाद नंबर मिला तो आग की सूचना दी गई। इसके बावजूद फायर ब्रिगेड की टीम एक घंटे बाद पहुंची। मंडी समिति के सचिव अजीत चौधरी का कहना है कि अगर फायर ब्रिगेड सही वक्त पर आ जाती तो शायद नुकसान कम होता।