फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल स्टोर-कैंटीन में लगी भीषण आग, जलकर स्वाहा, तस्वीरें

Fri, 06 May 2016 09:02 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 8
राजधानी लखनऊ के वजीरगंज क्षेत्र के बलरामपुर अस्पताल के गेट सामने शुक्रवार दोपहर कैंटीन में शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग की लपटों ने सटे मेडिकल स्टोर में पकड़ ली। इससे वहां पर अफरातफरी मच गई। लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की मगर कामयाब नहीं हुए। आग से मेडिकल स्टोर-कैंटीन जलकर स्वाहा हो गई। देर से पहुंची दमकल की तीन गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

2 of 8
पुलिस के मुताबिक, वजीरगंज घंटीवाली गली निवासी हीरा जैदी का बलरामपुर अस्पताल गेट के सामने मेडिकल स्टोर व पड़ोस में कैंटीन खोल रखी है। कैंटीन को जलील अहमद को ठेके पर दे रखी है।
विज्ञापन

3 of 8
दोपहर करीब एक बजे कैंटीन में शार्ट सर्किट से आग पकड़ ली। इससे वहां मौजूद कर्मचारियों ने सिलेंडर को बाहर निकाला। लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की मगर आग की लपटों ने सटे मेडिकल स्टोर को भी आगोश में ले लिया। मेडिकल- कैंटीन धू-धू करके जलने लगे। इससे बलरामपुर अस्पताल गेट पर अफरातफरी मच गई।

 

4 of 8
मरीज-तीमारदार इधर-उधर भागने लगे। पूरा ट्रैफिक वहां पर थम गया। सूचना के करीब एक घंटे बाद पहुंची दमकल की तीन गाड़ियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। पीड़ित ने बताया आग से मेडिकल स्टोर में रखी करीब 40 लाख की दवाएं, फर्नीचर, फ्रिज समेत अन्य सामान जलकर स्वाहा हो गया।
विज्ञापन

5 of 8
बिल्ड़ग में फंसा परिवार
जिस बिल्ड़िग में मेडिकल- कैंटीन चल रही थी। उसी बिल्डिंग में हीरा जैदी के भाई इख्तिहार हुसैन का परिवार भी रहता था। आग लगने बाद कमरे में धुआं व आग की लपटे पहुंचने लगी थी। इससे एक महिला व उसका बेटा अंदर फंस गया। चीख पुकार सुनकर लोग दौड़े और फंसे लोगों को किसी तरह दूसरे गेट से सकुशल निकाल लिया गया। लोगों का कहना था समय रहते ही बिल्ड़िग को खाली न कराया गया होता तो बड़ा हादसा हो जाता।
विज्ञापन

6 of 8
आग से बुझाने के नहीं थे उपकरण
मेडिकल स्टोर में आग लगने बाद वहां पर फायर सिलेंडर तक नहीं लगे थे। ऐसे में कैंटीन में आग लगते ही फायर सिलेंडरों का प्रयोग करके आग पर काबू पाया जा सकता था। दमकलकर्मियों ने बताया कि फायर सिलेंडर की मदद से सिर्फ आग कैंटीन तक सिमट कर रह जाती है।
विज्ञापन

7 of 8
घंटे भर बाद पहुंची दमकल की गाड़ियां
पीड़ित हीरा जैदी ने बताया आग लगने बाद इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दे दी गई। करीब एक घंटे बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

8 of 8
पीड़ित का आरोप है कि समय रहते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचती तो आग भीषण रूप से न फैलती। वहीं हजरतगंज फायर स्टेशन से दमकल की गाड़ियों के निकलने बाद पूरे रूट पर कई जगह फंसी। इससे भी दमकल की गाड़ियां देर से पहुंची।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें