फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, ग्राहकों में मची भगदड़, तस्वीरें

Sun, 07 May 2017 02:20 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
लखनऊ के गाजीपुर थानाक्षेत्र के भूतनाथ मार्केट स्थित बेबियान इन होटल में शनिवार दोपहर आग लगने से भगदड़ मच गई।  आग होटल के तीसरे मंजिल पर बने स्टोर में शॉर्ट सर्किट से लगी थी। हालांकि आग विकराल रूप लेती उससे पहले ही दमकल कर्मियों ने काबू पा लिया। हादसे के वक्त होटल में काफी संख्या में ग्राहक मौजूद थे।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
सीएफओ अभय भान पांडेय ने बताया कि दोपहर करीब एक बजे होटल में आग लगने की सूचना मिली। इस पर तुरंत इंदिरानगर फायर स्टेशन को अलर्ट किया गया।
विज्ञापन

3 of 5
आग शार्ट सर्किट से होटल के तीसरे मंजिल पर बने स्टोर रूम में लगी थी और धीरे-धीरे खाने पीने के सामान के गत्तों के सहारे बढ़ने लगी। जब तक दमकल कर्मी पहुंचते तब तक स्टोर रूम से आग की लपटें बाहर निकलने लगीं। इस दौरान वहां काफी संख्या में भीड़ लग गई।

4 of 5
एक दमकल के आग पर काबू नहीं पाने से तीन और गाड़ियां मौके पर मंगाई गई। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हादसे में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कर्मचारियों ने की मीडिया कर्मियों से मारपीट
आग की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे मीडियाकर्मियों से होटल के मालिक संजीव मेहरोत्रा व कर्मचारियों ने पहले तो कवरेज करने से रोका। इसका विरोध करने पर कहासुनी शुरू हो गई। इसके बाद कर्मचारियों ने मीडियाकर्मियों पर हमला बोल दिया, जिससे कुछ मीडियाकर्मी चोटिल हो गए। विवाद बढ़ता देख इंस्पेक्टर गाजीपुर दीपक दुबे ने बीच बचाव कर दोनों पक्षों को शांत करा दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें