फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pics: रस्मपगड़ी में शामिल होने जा रहे थे, भयानक हादसे के बाद टुकड़ों में बंट गई गाड़ी

Sun, 07 May 2017 09:38 AM IST
अमित रूखाया/अमर उजाला, फतेहाबाद(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 6
चलती गाड़ी के साथ हुआ हादसा
रस्मपगड़ी में शामिल होने जा रहे परिवार के साथ ऐसा हादसा हुआ जिसने सभी को हिलाकर रख दिया। तस्वीरें
विज्ञापन

2 of 6
चलती गाड़ी के साथ हुआ हादसा
घटना हरियाणा के फतेहाबाद की है, जहां के गांव बहबलपुर के पास हुए पेड़ से पिकअप गाड़ी के टकराने से हुए हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि 8 अन्य घायल हो गए। घायलों में चार महिलाएं भी शामिल हैं। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए एक व्यक्ति को अग्रोहा मैडिकल के लिए रैफर किया गया है। पिकअप गाड़ी में सवार सभी लोग पंजाब के भटिंडा के रहने वाले थे और फतेहाबाद के स्वामीनगर में एक रस्मपगड़ी में शामिल होने के लिए आ रहे थे। 
 
विज्ञापन

3 of 6
चलती गाड़ी के साथ हुआ हादसा
अस्पताल में उपचाराधीन पिकअप गाड़ी के ड्राइवर छिंदा ने बताया कि वो आज सुबह 6 बजे सभी सवारियों को बिठाकर भटिंडा के सलाबतपुरा गांव से फतेहाबाद के लिए निकला था। गाड़ी में उसके अलावा हेमराज, पप्पू, शीलोबाई, नत्थू, मीतो, बिंटू, जंटा, अंगूरी देवी, उर्मिला, और झंडू राम सवार थे। 

4 of 6
चलती गाड़ी के साथ हुआ हादसा
छिंदा ने बताया कि जब वे फतेहाबाद से महज 20 किलोमीटर दूर थे, अचानक उसकी पिकअप गाड़ी का एक्सल टूट गया और गाड़ी अनियत्रित होकर सड़क किनारे खड़े कीकर से जा टकराई। पेड़ से पिकअप गाड़ी की टक्कर इतनी भयानक थी कि गाड़ी के उसी वक्त दो टुकड़े हो गए। 
विज्ञापन

5 of 6
चलती गाड़ी के साथ हुआ हादसा
गाड़ी में सवार हेमराज की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर होते ही गाड़ी में सवार लोगों ने चीख-पुकार शुरु कर दी जिसके बाद आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग घटनास्थल की ओर दौड़े और घायलों को गाड़ी से बाहर निकालकर आसपास के वाहनों से सामान्य अस्पताल पहुंचाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
चलती गाड़ी के साथ हुआ हादसा
अस्पताल पहुंचते ही उपचार के दौरान पप्पू नामक घायल की भी मौत हो गई जबकि गाड़ी में सवार एक अन्य घायल जंटा को गंभीर हालत के चलते अग्रोहा मैडिकल रैफर करना पड़ा। हादसे की जानकारी मिलते ही सदर पुलिस के कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे और घायलों से जानकारी हासिल की। शवों को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में रख दिया गया है और मृतकों के परिजनों को हादसे के बारे में सूचित कर दिया गया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें