हजरतगंज स्थित इंदिरा भवन के तृतीय तल पर बाल विकास पुष्टाहार के ऑफिस में रविवार रात शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग में ऑफिस के तमाम दस्तावेजों के साथ फर्नीचर और कम्प्यूटर राख हो गए।
विज्ञापन
बाल विकास पुष्टाहार में लगी भीषण आग, दस्तावेज खाक!
2 of 9
दमकल की पांच गाड़ियों को आग बुझाने में दो घंटे लगे। इस दौरान एक फायरमैन घायल हो गया।
विज्ञापन
बाल विकास पुष्टाहार में लगी भीषण आग, दस्तावेज खाक!
3 of 9
मुख्य अग्नि शमन अधिकारी अभयभान पांडेय ने बताया कि इंदिरा भवन के तृतीय तल पर बाल विकास पुष्टाहार के ऑफिस से भीषण धुआं और लपटें उठते देख सुरक्षाकर्मियों ने पुलिस व फायर स्टेशन को फोन किया था। वह खुद दमकल दस्ते को लेकर मौके पर पहुंचे।
बाल विकास पुष्टाहार में लगी भीषण आग, दस्तावेज खाक!
4 of 9
इस बीच पुलिस ने बिजली आपूर्ति बंद करा दी थी। पूरे तल पर भीषण धुएं के चलते दमकल की एक टीम जोखिम उठाते हुए दाखिल हुई, जबकि दूसरी टीम बाहर की तरफ से सीढ़ी लगाकर ऊपर पहुंची।
विज्ञापन
बाल विकास पुष्टाहार में लगी भीषण आग, दस्तावेज खाक!
5 of 9
टीम ने शीशे तोड़कर पानी की तेज धार छोड़ी। ऑफिस में रखे दस्तावेजों से उठी लपटों ने फॉल सीलिंग व फर्नीचर को चपेट में ले लिया था। पांच गाड़ियों की मदद से आग बुझाई जा सकी।
विज्ञापन
बाल विकास पुष्टाहार में लगी भीषण आग, दस्तावेज खाक!
6 of 9
सीढ़ी की मदद से तीसरे तल पर पहुंचे फायरमैन झब्बू राम ने शीशा तोड़ा और हॉल में पहुंचकर पानी की तेज धार छोड़ी। इस दौरान पैर पर शीशा गिरने से वह घायल हो गया। उसे अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
बाल विकास पुष्टाहार में लगी भीषण आग, दस्तावेज खाक!
7 of 9
एएसपी सिटी पूर्वी रोहित मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर इंस्पेक्टर हजरतगंज विजयमल यादव को अग्निकांड की वजह का पता लगाने के आदेश दिए।
बाल विकास पुष्टाहार में लगी भीषण आग, दस्तावेज खाक!
8 of 9
पता चला कि ऑफिस शुक्रवार शाम बंद हुआ था। दो दिन छुट्टी के बाद सोमवार को खुलना था।