फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसी में शॉर्ट सर्किट से जला एटीएम, बैंक तक पहुंची लपटें, तस्वीरें

Sun, 08 May 2016 06:01 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 6
डालीगंज सब्जीमंडी स्थित केएम कांप्लेक्स के बेसमेंट में बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम बूथ में शार्टसर्किट से शनिवार रात आग लग गई। लपटें उठती देख गार्ड ने एमसीवी गिराई। इस बीच आग ने एटीएम के साथ पासबुक इंट्री मशीन को चपेट में ले लिया। लपटें एटीएम से सटे बैंक तक जा पहुंची।
विज्ञापन

2 of 6
चार मंजिला कांप्लेक्स के बेसमेंट में आग से भगदड़ मच गई। हाइड्रोलिक प्लेटफार्म व तीन गाड़ियां लेकर पहुंचे दमकल दस्ते को आग बुझाने में एक घंटा लगा। एसओ हसनगंज के मुताबिक, डालीगंज सब्जीमंडी स्थित केएम कांप्लेक्स के बेसमेंट में बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा से सटा एटीएम बूथ है।

 
विज्ञापन

3 of 6
सिक्योरिटी गार्ड रेशू ने शनिवार रात 10:34 बजे बूथ में लगे एसी में शार्टसर्किट से वायरिंग जलते देखकर शोर मचाया और एमसीवी गिरा दी। इस बीच आग ने एटीएम के साथ पासबुक इंट्री मशीन को चपेट में ले लिया। दोनों मशीनें धू-धूकर जलने लगी। आसपास के लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम व दमकल दस्ते को कॉल की।

4 of 6
दमकल दस्ता पहुंचने से पहले एटीएम से निकली लपटें बैंक की तरफ बढ़ चुकी थी। काला धुआं देखकर कांप्लेक्स में भगदड़ मच गई। फ्लैटों में रहने वाले लोग आननफानन में सड़क पर निकल आए। हाइड्रोलिक प्लेटफार्म के साथ तीन गाड़ियां लेकर पहुंचे दमकल दस्ते ने एक घंटे में आग बुझा ली।
विज्ञापन

5 of 6
इस बीच पुलिस ने बैंक मैनेजर आलोक कुमार सिंह को कॉल करके हादसे की सूचना दी। वह अन्य कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे। बताया कि एटीएम में करीब 25 लाख रुपये थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
इंजीनियर द्वारा एटीएम का कैश बॉक्स खोलने पर पता चल सकेगा कि रुपये सुरक्षित हैं या नहीं। फिलहाल लाखों रुपये कीमत की दोनों मशीनों के साथ, एसी व एटीएम बूथ स्वाहा हो गया है। बैंक के भीतर कोई नुकसान न होने की बात कही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें