लखनऊ के महानगर के अकबर नगर में बुधवार रात वेल्डिंग की दुकान में रखे ऑक्सीजन सिलेंडर में विस्फोट हो गया। इससे दुकान भरभराकर ढह गई और जलता हुआ शटर रोड से गुजर रहे बाइक सवार युवक पर गिर गया।
विज्ञापन
2 of 8
हादसे में युवक जख्मी हो गया जबकि बाइक स्वाहा हो गई। दमकल की तीन गाड़ियों ने एक घंटे बाद आग पर काबू पाया। सिलेंडर में विस्फोट से आस पास की दुकानों की दीवारें दरक गईं।
विज्ञापन
3 of 8
पुलिस के मुताबिक, इंदिरा नगर आम्रपाली के पास रहने वाले सलीम की अकबरनगर मेन रोड पर वेल्डिंग की दुकान है। बुधवार को बाजार बंदी होने से वह शाम सात बजे दुकान बंद करके घर चला गया।
4 of 8
करीब आधे घंटे बाद ही शॉर्ट सर्किट से दुकान में आग लग गई और वेल्डिंग सिलेंडर तेज धमाके संग फट गया। इससे पूरी दुकान भरभराकर ढह गई और जलता हुआ शटर टूटकर मेन रोड पर बाइक सवार कॉजमैन रोड सआदतगंज निवासी शमी हैदर आब्दी पर गिर गया। हादसे में युवक जख्मी हो गया। जबकि बाइक स्वाहा हो गई।
विज्ञापन
5 of 8
शमी ने बताया कि वह गोमतीनगर स्थित रियल स्टेट कंपनी के ऑफिस में काम करता है। वह ऑफिस से घर लौट रहा था। सूचना पर एएसपी ट्रांसगोमती, सीओ महानगर, इंस्पेक्टर महानगर फोर्स संग पहुंच गए थे। इस दौरान फैजाबाद रोड की एक पटरी पर ट्रैफिक बाधित रहा।
विज्ञापन
6 of 8
इनकी दुकान में भी हुआ नुकसान
पड़ोस में ही शादाब खां की ग्लास की और दाहिने तरफ राजधानी फर्नीचर की दुकान है। धमाके के बाद दोनों की दुकानों की दीवारें दरक गई। शादाब ने बताया कि 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
7 of 8
बुध बाजार में फंसी रही दमकल की गाड़ी
हजरतगंज फायर स्टेशन से दमकल की गाड़ी को रवाना किया गया। निशातगंज फ्लाईओवर उतरते ही बुध बाजार में फायर बिग्रेड की गाड़ी फंस गई और दस मिनट तक रेंगती रही। यहां से आगे बढ़ते ही फैजाबाद रोड पर फिर जाम में फंस गई।
दमकल कर्मियों की संजीदगी से टला बड़ा हादसा
सलीम ने बताया कि दुकान में तीन सिलेंडर रखे थे। दमकलकर्मियों ने भीड़ हटाकर कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया नहीं तो हादसा बड़ा हो सकता था।