यूपी के सुल्तानपुर जिले के हलियापुर थाने के पूरे बासू मौजा उस्कामऊ गांव में सोमवार को आग ने कहर बरपाया। अज्ञात कारणों से रिहायशी छप्पर में लगी आग की चपेट में आकर एक बच्चे की जिंदा जलकर मौत हो गई। आग से करीब 50 हजार रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को काबू किया।
विज्ञापन
2 of 5
हलियापुर थाना क्षेत्र के पूरे बासू मौजा उस्कामऊ गांव निवासी रोशन अली का पुत्र इरशाद उर्फ सोनू (5) सोमवार की दोपहर घर के सामने स्थित छप्पर के नीचे सो रहा था, जबकि उसकी मां थोड़ी दूर पर थी। तभी छप्पर में अचानक आग लग गई। जब तक लोग कुछ समझते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। पछुआ हवा ने आग में घी का काम किया। देखते ही देखते पूरा छप्पर आग की चपेट में आ गया। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी फायर ब्रिगेड को दी।
विज्ञापन
3 of 5
वहीं, बाजारशुक्ल के सेवरा गांव में लगी भीषण आग में आठ मवेशी सहित पांच मकान जल गए।