फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराबंकी के गांव में आग के कहर में 70 घर जलकर राख, दाने-दाने को मोहताज हुए लोग

Tue, 20 Mar 2018 09:02 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
विज्ञापन
1 of 4
तेज हवाओं के चलते बाराबंकी के सतरिख थाना क्षेत्र के होलियामऊ गांव में लगी आग की चपेट में आकर 70 घर राख हो गए। इस अग्निकांड में पीड़ितों का एक करोड़ रुपये से भी अधिक नुकसान होने की बात कही जा रही है। घटना के बाद पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने दो वाहनों व ग्रामीणों की मदद से करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। डीएम, एसपी, व क्षेत्रीय विधायक उपेंद्र रावत ने पहुंचकर पीड़ितों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

2 of 4
थाना सतरिख क्षेत्र के होलियामऊ गांव में मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे विश्राम रावत के घर के पास घूर में लगी आग की लपटें देखते ही देखते आधा गांव आग की चपेट में आ गया। इस बीच जब तक ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस व फायर कर्मी मौके पर पहुंचते गांव के 70 घर पूरी तरह जल चुके थे। आग की घटना से ग्रामीणों के करीब एक दर्जन मवेशी झुलस गए। रामसजीवन के घर में खड़ी नई बाइक जल गई।
विज्ञापन

3 of 4
बिटिया की शादी के लिए रखी सवा लाख की नकदी जली
अग्निकांड का शिकार हुए रामसरन यादव ने बताया कि मेरी बेटी लालती देवी का विवाह अगामी 20 अप्रैल को होना है। बेटी के विवाह की तैयारियों के लिए केसीसी से सवा लाख की नकदी निकाली गई थी जो आग की भेंट चढ़ गई। अब बेटी का विवाह कैसे होगा इसकी चिंता सता रही है। वहीं भारत के बेटे रहम सिंह का विवाह 11 मई को होना है जिसके लिए घर पर काफी सामान रखा था जो आग में समा गया।
विज्ञापन

4 of 4
न तन पर कपड़ा बचा न खाने को रोटी
हुलियामऊ गांव में आग लगने से जिन 70 परिवारों के घर जले है उन परिवारों के पास न तो तन ढकने के लिए कपड़े बचे है और न खाने को रोटी ऐसे में अब इन्हें जिला प्रशासन की मदद का ही इंतजार है। हालांकि, शाम को सरकारी मदद के तौर पर गांव की हर महिला को एक-एक साड़ी, पुरुषों को गमछा बच्चों को कपड़े देने के अलावा ग्रामीणों को तिरपाल व कंबल दिए गए हैं। खाने के लिए लाई, चना, पूड़ी, सब्जी व बिस्किट दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें