फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच में प्रतिमा विसर्जन पर बवाल, पूरे गांव को आग लगाई, बच्ची जिंदा जली

Sat, 15 Oct 2016 02:36 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 10
मूर्ति विसर्जन के दौरान पथराव के बाद बृहस्पतिवार शाम फखरपुर के ततेहरा गांव में जमकर बवाल हुआ।
विज्ञापन

2 of 10
दो समुदाय में पथराव व नारेबाजी हुई। उपद्रवियों ने 39 मकान फूंक दिए। आगजनी में छह साल की मासूम बच्ची जिंदा जल गई।
विज्ञापन

3 of 10
तनाव को देखते हुए डीएम और एसपी भी दलबल के साथ वहां पहुंचे। मौके पर पांच थानों की पुलिस और पीएसी तैनात हैं।

4 of 10
एसपी सालिगराम वर्मा ने लापरवाही में फखरपुर एसओ देवानंद व एसआई पप्पू यादव को सस्पेंड कर दिया है। एसपी नगर को जांच सौंपी गई है।
विज्ञापन

5 of 10
डीएम ने मृत बच्ची के परिवारीजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से नौ लाख रुपये की मदद दी है।
विज्ञापन

6 of 10
शाम छह बजे ततेहरा गुम्मापुरवा व अंसार अल्लापुरवा गांव के बीच प्रतिमा विसर्जन जुलूस पर कुछ अराजक तत्वों ने पत्थर फेंक दिए। इससे दोनों पक्षों में विवाद हो गया।
विज्ञापन

7 of 10
पत्थरबाजी के दौरान दर्जनभर से अधिक लोग जख्मी हो गए। इसी दौरान कुछ लोगों ने एक धर्मस्थल को क्षतिग्रस्त कर छप्पर में आग लगा दी।

8 of 10
उपद्रवियों ने घरों को आग के हवाले कर दिए। पूरे गांव में आग की लपटें उठने लगीं।

9 of 10
चीख पुकार और भगदड़ मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि उपद्रव के दौरान फखरपुर पुलिस तमाशबीन बनी रही इसके चलते हालात बेकाबू हो गए।
विज्ञापन

10 of 10
मामले पर एडीजी कानून-व्यवस्‍था दलजी‌त सिंह चौधरी का कहना है कि दोषियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। इस मामले में आईजी से विस्तृत रिपोर्ट तलब की गई है। रिपोर्ट आने के बाद इसमें जो भी दोषी होंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल स्थिति सामान्य करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें