फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान में लगी भीषण आग में फंस गया परिवार, सांसे अटकी, तस्वीरें

Sat, 30 Jul 2016 10:25 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 10
लखनऊ के गाजीपुर के सर्वोदय नगर में श्याम जनरल स्टोर में शनिवार तड़के शार्ट सर्किट से बंद दुकान में आग लग गई। धुआं व आग की लपटे उठता देख पड़ोसी ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। आग की लपटों से दुकान के पहले तल पर रह रहे मकान मालिक का परिवार फंस गया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
शोर सुनकर लोग दौड़े और सीढ़ी लगाकर परिवार को सकुशल बाहर निकाल लाए। मौके पर पहुंची दमकल की तीन गाड़ियों ने करीब एक घंटे बाद आग पर काबू पाया। आग से पांच लाख रुपए का माल जलकर स्वाह हो गया।
विज्ञापन

3 of 10
पुलिस के मुताबिक, मड़ियांव के प्रीती नगर निवासी राकेश अग्रवाल की सर्वोदय नगर में श्री श्याम जनरल स्टोर के नाम से दुकान है। शुक्रवार की रात राकेश दुकान में ताला लगाकर घर चले गए। शनिवार सुबह करीब तीन बजे दुकान में शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगते ही दुकान में रखी परफ्यूम की बोतलें दगने लगी।

4 of 10
दुकान से धुआं व लपटे निकलता देख बाहर सो रहे शिव भंडार के कर्मचारी रामू ने इसकी सूचना अपने मालिक अमित कुमार गुप्ता को देने संग पुलिस कंट्रोल रूम को दी। इसी बीच आग ने भीषण रूप ले लिया। दुकान के पहले तल पर रहे रहे बिल्ड़िग मालिक का परिवार भी लपटों से घिर गया। शोर सुनकर आस पास लोग दौड़े और पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की मगर कामयाब नहीं हुए।
विज्ञापन

5 of 10
आग की लपटों से घिरे परिवार को बचाने के लिए लोगों ने सीढ़ी लगाकर वृद्वा समेत पांच लोगों को सकुशल बाहर निकाल लिया। मौके पर पहुंची दमकलकर्मियों ने दुकान का शटर काटकर अंदर दाखिल हुए। करीब एक घंटे बाद दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन

6 of 10
आग से दुकान में रखा करीब पांच लाख का माल जलकर स्वाहा हो गया। इसके अलावा मार्केट मालिक अमित गुप्ता की दुकान के बाहर खड़ी स्कूटी, केनरा बैंक  के एटीएम का एसी, डॉ विनोद उपाध्याय की एसी का आउटडोर भी जलकर राख हो र्गई।
विज्ञापन

7 of 10
आग की लपटों में घिरा पूरा परिवार
सर्वोदय नगर निवासी अमित कुमार गुप्ता की मार्केट शिव भंडार के नाम से दुकान है। इसके अलावा तीन दुकानें उन्होंने किराए पर दे रखी हैं। मार्केट के पहले तल पर अमित अपनी पत्नी मधुलिका, दो बच्चे उज्जवल, खुशी व मां केसाथ रहते हैं।

8 of 10
दुकान में आग लगने बाद अमित अपने परिवार समेत आग की लपटों में फंस गए। दुकान से निकली लपटों से छत से उतरने का रास्ता बंद हो गया। परिवार को फंसा देख अमित ने शोर मचाया।

9 of 10
लोग घरों से बाहर निकले पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की मगर कामयाब नहीं हुए। आग को बढ़ता देख लोगों ने सीढ़ी लगाकर पूरे परिवार को सकुशल उतार लिया।
विज्ञापन

10 of 10
आग से चटकी दीवारें, टीन शेड़ पिघला
दुकान में ज्वलशल पदार्थ अधिक मात्रा में होने केकारण आग की लपटें तेज हो गई। और धमाके शुरू हो गए । जिसकेकारण दुकान की दीवारे चिटक गई और दुकान के बाहर लगाया गया टीन शेड़ पिघल गया। प्रत्यादर्शियों ने बताया कि आग की लपटें तेज होने के कारण सुबह तक दीवारें तप रही थीं। दुकान से सटे तीन अन्य दुकानों के अंदर लगे वायर भी गल गए और चौतरफा कार्बन जम गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें