राजधानी लखनऊ के अलीगंज में डंडइया के पास जन प्रिया कॉम्प्लेक्स में शुक्रवार देर रात दुकान में आग लग गई। लपटें उठती देख लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी।
विज्ञापन
2 of 9
मौके पर पहुंचीं दमकल की तीन गाड़ियों ने ढाई घंटे बाद आग पर काबू पाया। हादसे में तीन दुकानें जल गईं और करीब दस लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
3 of 9
एफएसओ अभय भान पांडेय का कहना है कि आग शॉर्ट-सर्किट से लगी थी। मामले की जांच कराई जा रही है।
4 of 9
पुलिस के मुताबिक, डंडइया तिराहा स्थित कॉम्प्लेक्स में दो तलों पर 20 दुकानें है। कॉम्प्लेक्स के ऊपरी हिस्से में मालिक मनोज गुप्ता उर्फ मुन्ना परिवार संग रहते है।
विज्ञापन
5 of 9
शुक्रवार रात करीब 12:30 बजे इंदिरानगर के कीर्तिकार गुप्ता उर्फ दीपू की शॉप में आग लग गई। चीख पुकार मचने पर मुन्ना ने किसी तरह सीढ़ी लगाकर दूसरे रास्ते से परिवार को सकुशल बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन
6 of 9
इस बीच आग ने पड़ोस की मनीष मिश्रा की पान मसाला एजेंसी व दर्जी मो. नसीम की दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। दुकान में रखे कपड़े व सिलाई मशीनें जल गईं। दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
7 of 9
दमकलकर्मियों ने दुकान का शटर काटकर करीब ढाई घंटे बाद आग पर काबू पाया। आग से दुकान में रखा करीब दस लाख रुपये का माल जल गया। दुकान मालिक का कहना है कि दुकान बंद करने से पहले सभी स्विच बंद करके निकले थे।
8 of 9
देर से पहुंची दमकल
सूचना पर इंदिरानगर फायर स्टेशन से दो गाड़ियां रवाना की गईं, लेकिन डंडइया बाजार में जागरण की वजह से रास्ता बंद था। ऐसे में दमकल की गाड़ियां मौके पर देर से पहुंच सकीं।