लखनऊ के गाजीपुर थानाक्षेत्र के मारूतिपुरम स्थित इन्द्रा इंटरप्राइजेज के गोदाम में शुक्रवार देर शाम आग लग गई। पूरा गोदाम धू-धू कर जलने लगा। आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया। मार्केट के दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर भागने लगे। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाने का प्रयास शुरु किया। लेकिन देर रात तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका था। इस काम में 15 दमकल की गाड़ियों ने दो-दो चक्कर पानी घटना स्थल पर पहुंचाया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
गाजीपुर थाना क्षेत्र के लेखराज मार्केट केसामने मारूतिपुरम में वीरेन्द्र गुप्ता का इंद्रा इंटरप्राइजेज केनाम से फोम के गद्दे का शोरूम है। शो रूम केऊपर ही उन्होंने 2200 वर्गफीट में गोदाम बना रखा है। गोदाम चारो तरफ से ईंट की चुनाई हुई है। छत पर टीन शेड लगाया गया है। गोदाम में बीच में एक सकरा रास्ता छोड़कर चारो तरफ गद्दे भरे हुए थे।
विज्ञापन
3 of 5
शुक्रवार शाम करीब सवा सात बजे अचानक गोदाम से धुआं निकलने लगा। धुआं निकलता देख कर्मचारी ने शोर मचाया। मालिक सहित अन्य कर्मचारी छत पर गोदाम में पहुंचे। तब तक गोदाम से आग की तेज लपटें निकलने लगी थी।
4 of 5
गोदाम से तेज आग की लपटें निकलती देख कर्मचारी छत से नीचे भाग गए। इसके बाद पुलिस और फायर कंट्रोल रूम को सूचना दी। करीब 15 मिनट बाद इन्दिरानगर फायर स्टेशन से दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। इसी दौरान एफएसओ इन्दिरानगर ने सीएफओ अभय भान पाण्डेय को सूचना दी।
उन्होंने सीएफओ को आग की भयावहता के बारे पूरी जानकारी दी। सीएफओ ने अन्य फायर स्टेशनों को अलर्ट किया। सभी जगह से दमकल की गाड़ियों को घटना स्थल केलिए रवाना किया। इसके बाद खुद मौकेपर पहुंच गए।