फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

Video: नौकर को नोच-नोच खाता रहा 'रौटविलर' कुत्ता, लोग फोटो क्लिक करते रहे

Fri, 05 May 2017 01:25 PM IST
amarujala.com- Presented by: रिशु राज सिंह
1 of 8
पालतू कुत्ता बना हैवान!
रोटवीलर नस्ल का कुत्ता डेढ़ घंटे तक एक व्यक्ति को नोच-नोच कर खाता रहा लेकिन किसी की भी हिम्मत नहीं हुई कि उसे बचाए। देखिए अब VIDEO वायरल हुआ है।

2 of 8
पानीपत - फोटो : SELF
कुत्ता बड़ा वफादार प्राणी माना जाता है, लेकिन कुछ दिन पहले पानीपत के निकट स्थित कलहेड़ी में एक कुत्ते ने अपने ही केयरटेकर को ही शिकार बना डाला। वह नोच-नोच कर उसे खाता रहा, जिसका वीडियो अब वायरल हुआ है।

3 of 8
पालतू कुत्ता बना 'हैवान'
फार्म हाउस की सुरक्षा के लिए रखे गए रोटवेलर ब्रीड के कुत्ते को जैसे ही नौकर मनीराम खोलने गया, तो पालतू कुत्ते ने उसपर हमला कर दिया और उसकी जान ले ली। कुत्ता उस पर झपट पड़ा और उसे तब तक नोंचता रहा जब तक उसकी मौत नहीं हो गई।

4 of 8
पालतू कुत्ता बना हैवान!
घटना बीते रविवार तड़के पांच बजे की है। इस बीच मौके पर पुलिस भी पहुंची, लेकिन मूकदर्शक बना रही। बताया जा रहा है कि मृतक फार्महाउस में काम करता था। उसने वहां कुत्ता पाला हुआ था। 

5 of 8
पालतू कुत्ता बना हैवान!
वह एक अन्य साथी के साथ खेतों में जा रहा था, इसलिए उसने कुत्ते को फार्महाउस में ही बांधने का प्रयास किया। इसी दौरान कुत्ता अचानक आक्रामक हो गया और उस पर हमला कर दिया। 
विज्ञापन

6 of 8
पालतू कुत्ता बना हैवान!
वह बचने की जद्दोजहद करता रहा, लेकिन कुत्ता उसे तब तक नोचता रहा जब तक उसका पेट नहीं भर गया। कुत्ता उसके एक चौथाई अंगों को निगल गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

7 of 8
पालतू कुत्ता बना हैवान!
मृतक मनीराम (52) पुत्र कर्म सिह करनाल का रहने वाला था और फार्महाउस पर काम करता था। पुलिस के मुताबिक कुत्ते की भी जांच होगी कि  क्यों अचानक वह इतना आक्रामक हो गया। 
विज्ञापन

8 of 8
पालतू कुत्ता बना हैवान!
इस बात की भी आशंका जताई जा रही है कि किसी ने कुत्ते को कुछ खाने के लिए तो नहीं दिया था। कुत्ता रोट्विइलर प्रजाति का बताया जा रहा है। उधर, फार्महाउस मालिक करनाल स्थित नूरवाला निवासी हरदीप ऊर्फ बिल्लू घटना के बार फरार हो गया था। 

Next
AU ऐप में पढ़ें