लखनऊ के गुडंबा में रिंग रोड पर टेढ़ी पुलिया के पास कोका-कोला डिपो के बगल में स्थित एक कोल्ड स्टोरेज में गुरुवार की सुबह भीषण आग लग गई।
विज्ञापन
2 of 10
विषैली गैसों और केमिकल वाले धुएं के साथ भीषण लपटों ने चंद मिनटों में ही पूरे कोल्ड स्टोरेज को अपनी चपेट में ले लिया। इसके बाद वहां हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
3 of 10
सूचना मिलते ही गुडंबा पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंच गई। पांच दमकल गाड़ियों की मदद से लगभग तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
4 of 10
हालांकि तब तक आग से लगभग 50 लाख रुपये का सामान, फ्रीजर और मशीनें जलकर खाक हो गईं।
विज्ञापन
5 of 10
बुधवार की रात लगभग 11 बजे कोल्ड स्टोरेज का शटर बंद कर दिया गया था। वहां के सुपरवाइजर गंगाराम व हुसैन भी घर चले गये थे।
विज्ञापन
6 of 10
सुबह आस-पास की फैक्ट्रियों में काम करने वाले मजदूरों व सिक्योरिटी गार्डों ने धुआं निकलता देखा। इसके बाद फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी। अनुमान है कि आग से लगभग 50 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
7 of 10
कोल्ड स्टोरेज में 24 घंट फ्रीजर और मशीनें चालू ही रखी जाती हैं। बताया जा रहा है कि तारों में शार्ट सर्किट की वजह से ही आग लगी है।
8 of 10
आग बुझाने के नहीं थे पूरे इंतजाम
कोल्ड स्टोरेज में आग बुझाने के लिये कोई भी इंतजाम नहीं थे। कोल्ड स्टोरेज में फायर फाइटिंग उपकरणों की व्यवस्था और न ही फायर अलार्म लगे हुये थे।
9 of 10
प्लाट में दीवारों के ऊपर मोटी टीन चद्दर डालकर गोदाम बना दिया गया है। वहां पर 24 घंटे फ्रीजर व अन्य इलेक्ट्रिक उपकरणों का इस्तेमाल होता है। यहां तक की शटर भी बिजली से ही खुलता-बंद होता है।
कर्मचारियों का आरोप है कि वहां कभी भी बड़ी दुर्घटना होने की संभावना बनी हुई थी। इसके बावजूद कोई कोल्ड स्टोरेज के मालिकों व अधिकारियों ने कोई इंतजाम नहीं किये।