चारपाई पर ये कोई इंसान नहीं बल्कि बाराबंकी में मिली डॉल्फिन है
Thu, 07 Apr 2016 02:21 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
शारदा नहर में मिली डॉल्फिन
- फोटो : Amar Ujala
चारपाई पर चादर ओढ़े लेटा ये कोई इंसान नहीं बल्कि डॉल्फिन मछली है, देखें पूरा मामला और सारी तस्वीरें।
शारदा नहर में मिली डॉल्फिन
- फोटो : Amar Ujala
बाराबंकी की शारदा नहर गुरूवार सुबह डॉल्फिन मछली देखकर लोगों की भीड़ लग गई।
शारदा नहर में मिली डॉल्फिन
- फोटो : Amar Ujala
निन्दूरा के बडावां के पास शारदा नहर में गुरुवार सुबह गांववालों को बड़ा सा जीव दिखाई दिया। पास जाकर देखा तो मछली घायल अवस्था में पड़ी थी।
शारदा नहर में मिली डॉल्फिन
- फोटो : Amar Ujala
बता दें कि इस वक्त शारदा नहर का पानी ढाई-तीन फीट बचा है। घायल अवस्था में मिली इस मछली को देखकर ग्रामीणों ने पुलिस और वन विभाग को सूचना दी।
शारदा नहर में मिली डॉल्फिन
- फोटो : Amar Ujala
वन विभाग की टीम ने बताया, डॉल्फिन मछली की लंबाई लगभग साढ़े सात फीट है। इसे ग्रामीणों की मदद से निकाला गया।
शारदा नहर में मिली डॉल्फिन
- फोटो : Amar Ujala
घायल मछली को चारपाई पर रखा गया जिसे देखने के लिए गांववालों की भीड़ इकट्ठा हो गई।
शारदा नहर में मिली डॉल्फिन
- फोटो : Amar Ujala
वन विभाग की टीम और गांववालों की मदद से मछली को घाघरा नदी में छुड़वा दिया गया।