लखनऊ के आलमबाग के गीता वस्त्रालय में बृहस्पतिवार देर रात भीषण आग लग गई। चार मंजिला शोरूम से ऊंची लपटें उठने लगीं। दमकल की नौ गाड़ियों को आग बुझाने में दस घंटे लगे।
विज्ञापन
तस्वीरें: लखनऊ में आग से भीषण नुकसान, जल गया सबकुछ
2 of 10
उन्हें कई बार पानी लेने जाना पड़ा। दमकल दस्ते ने शॉर्ट सर्किट से आग की आशंका जताई है। दुकान मालिक ने एक करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान बताया है।
विज्ञापन
तस्वीरें: लखनऊ में आग से भीषण नुकसान, जल गया सबकुछ
3 of 10
मानकनगर थाना क्षेत्र में कानपुर रोड स्थित आलमबाग बाजार में गीता वस्त्रालय के चार मंजिला शोरूम से धुआं उठते देख गार्ड ने रात 1:45 बजे मालिक गोपाल जालान व मैनेजर को कॉल की।(जले हुए शो रूम का एक दृश्य।)
तस्वीरें: लखनऊ में आग से भीषण नुकसान, जल गया सबकुछ
4 of 10
दोनों आननफानन में मौके पर पहुंचे और 2:20 बजे फायर स्टेशन को फोन करने के साथ शोरूम का शटर खोला। शटर खुलते ही चौथी मंजिल से ऊंची लपटें उठनी शुरू हो गईं।
विज्ञापन
तस्वीरें: लखनऊ में आग से भीषण नुकसान, जल गया सबकुछ
5 of 10
आलमबाग फायर स्टेशन से रात 2:26 बजे पहुंची फायरब्रिगेड ने भीषण आग देखकर उच्चाधिकारियों को सूचना देने के साथ अन्य गाड़ियों की मांग की। आलमबाग फायर स्टेशन से एक और गाड़ी मौके पर पहुंची। (आग से सबकुछ खाक हो गया।)
विज्ञापन
तस्वीरें: लखनऊ में आग से भीषण नुकसान, जल गया सबकुछ
6 of 10
इसके बाद सीएफओ अभयभान पांडेय सरोजनीनगर, पीजीआई, चौक व हजरतगंज से सात और गाड़ियां बुलाने के साथ खुद मौके पर पहुंचे।(आग बुझाने की कोशिश करते दमकल कर्मी।)
विज्ञापन
तस्वीरें: लखनऊ में आग से भीषण नुकसान, जल गया सबकुछ
7 of 10
एलएनटी की जेसीबी से दीवार तोड़कर दमकल दस्ते ने आग बुझाने के साथ गीता वस्त्रालय से सटी इमारतों पर भी पानी की तेज धार छोड़कर आग को बढ़ने से रोका। तीन गाड़ियों को एक साथ आग बुझाने पर लगाया गया।(पानी की बौछार छोड़ते दमकल कर्मी।)
तस्वीरें: लखनऊ में आग से भीषण नुकसान, जल गया सबकुछ
8 of 10
टैंक खाली होते ही वह दोबारा पानी लेने रवाना होती और दूसरी गाड़ियों की टीम आग बुझाने में जुट जातीं। सुबह छह बजे आग पर काबू पाया जा सका लेकिन उसे पूरी तरह बुझाने में दस घंटे लग गए।
तस्वीरें: लखनऊ में आग से भीषण नुकसान, जल गया सबकुछ
9 of 10
सीएफओ अभय भान पांडेय ने बताया कि भीषण आग बुझाने में हजारों लीटर पानी की जरूरत आलमबाग जलसंस्थान, पिकेडली होटल व फीनिक्स मॉल से पूरी हुई। (आग के कारण हड़कंप मच गया, आसपास मौजूद लोग।)
तस्वीरें: लखनऊ में आग से भीषण नुकसान, जल गया सबकुछ
10 of 10
आलमबाग की तरफ से आ रही गाड़ियां जलसंस्थान से पानी लेती रही, जबकि बाराबिरवां चौराहा की तरफ से आई गाड़ियों ने फीनिक्स मॉल व पिकेडली होटल से पानी लिया। (दमकल की गाड़ियों ने काफी दिक्कतों बाद आग पर काबू पा लिया।)