फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच मंजिला बिल्डिंग में आग, लाखों का नुकसान, तस्वीरें

Sun, 17 Apr 2016 11:53 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 10
राजधानी लखनऊ के हजरतगंज क्षेत्र के जॉपलिंग रोड स्थित सूरजदीप बिल्डिंग में रविवार सुबह दस बजे दूसरे तल पर केबल में शॉर्ट-सर्किट से आग लग गई।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
देखते ही देखते आग ने पांच मंजिला बिल्डिंग को अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर पहुंचे चार दमकल वाहनों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

3 of 10
हादसे में बिल्डिंग में बने ऑफिसों की लॉबी, पंखे व बिजली उपकरण समेत लाखों रुपये का माल राख हो गया।

4 of 10
पुलिस के मुताबिक, सूरजदीप बिल्डिंग के दूसरे तल पर सुबह दस बजे केबल में शॉर्ट से आग लग गई। इससे दूसरी मंजिल पर बने रिलायंस जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के ऑफिस में लगे पंखे व उपकरण राख हो गए। इसके अलावा ऑफिस का अगला हिस्सा भी जल गया।
विज्ञापन

5 of 10
यही नहीं, तीसरे तल पर बने कंछल ग्रुप के ऑफिस की पूरी लॉबी स्वाहा हो गई। इसी तरह चौथे व पांचवें तल की ऑफिसों की लॉबी में पहुंची आग ने सारा सामान जलाकर राख कर दिया।
विज्ञापन

6 of 10
मौके पर पहुंची चार दमकलों ने दो घंटे बाद आग पर काबू पाया। एफ एसओ चंद्रशेखर यादव ने बताया कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन

7 of 10
आग
गनीमत रही बंद थे ऑफिस
सीढ़ी के बगल से गुजरे बिजली के केबल में लगी आग ने दूसरे से पांचवें तल तक के ऑफिसों को अपनी चपेट में ले लिया था। अगर ऑफिस खुला होता तो कर्मचारी सीढ़ी से नहीं उतर पाते।

8 of 10
फायर अफसरों का कहना था कि गनीमत रही ऑफिस बंद थे। वरना लोगों को बाहर निकालना आसान नहीं होता।

9 of 10
फायर हाइड्रेंट भी निकले खराब
फायर अफसरों ने बताया कि कर्मचारियों ने आग बुझाने के लिए फायर हाइड्रेंट को खोला तो वे खराब निकले। रखरखाव के अभाव में फायर उपकरण खराब हो चुके हैं। बिल्डिंग मालिक को फायर उपकरण दुरुस्त कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

10 of 10
घटनास्‍थल पर एक दृश्य।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें