फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊः एल्डिको एटर्निया के टावर में आग, दहशत में लोगों ने छोड़ा फ्लैट

Wed, 15 Jan 2020 03:44 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 6
एल्डिको एटर्निया टावर-तीन में शाॅर्ट शर्किट से लगी आग - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ के सीतापुर रोड स्थित एल्डिको के एटर्निया टावर-तीन में मंगलवार सुबह और देर शाम दो बार इलेक्ट्रिक पैनल में आग लगी। शाम को लगी आग से 13 मंजिल के 86 फ्लैटों में अंधेरा छा गया।  वहीं धुएं के कारण लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। किसी तरह सीढ़ियों के सहारे नीचे उतरे लोगों ने खुले में जाकर राहत की सांस ली।
 
विज्ञापन

2 of 6
एल्डिको एटर्निया टावर-तीन में शाॅर्ट शर्किट से लगी आग - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार सुबह आठ बजे अचानक टावर के नीचे इलेक्ट्रिक पैनल में आग लगी और फ्लैटों में लाइट बंद हो गई। धुआं और बदबू का पता चलते ही लोग फ्लैटों से बाहर निकलने लगे। इस दौरान मौके पर पहुंची मड़ियांव थाना पुलिस ने टावर की लाइट बंद कराते हुए लोगों को सुरक्षित जगह पर पहुंचाया और दमकल को फोन किया। तकरीबन दस बजे दमकल की एक गाड़ी आई तब जा कर आग पर कुछ काबू पाया जा सका।

 
विज्ञापन

3 of 6
शॉर्ट सर्किट से लगी आग - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद भी तार सुलगते रहे और दोपहर बाद तीन और दमकल की गाड़ियां आईं जिन्होंने आग पर पूरी तरह काबू पाया। लेकिन लोग घरों में जाने से घबरा रहे थे। कई लोगों ने फ्लैट को लॉक कर रिश्तेदारों के घर में जाकर पनाह ली।

4 of 6
एल्डिको एटर्निया टावर-तीन में शाॅर्ट शर्किट से लगी आग - फोटो : अमर उजाला
यहां रहने वाले अजय शुक्ला व मनीष गुप्ता ने बताया कि सुबह करीब 8 बजे बिजली के मुख्य पैनल में शॉर्ट सर्किट से आग लगी। इसके तुरंत बाद छठी मंजिल के पैनल में भी आग लगी। दहशत के कारण लोग अपने फ्लैट से बाहर भागने लगे। मौके पर पहुंची अग्निशमन की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। पूरा दिन कई जगह पर शॉर्ट सर्किट होता रहा। देर शाम को दोबारा पैनल में आग लग गई। इसके बाद पूरे अपार्टमेंट में धुआं भर गया।
 
विज्ञापन

5 of 6
लोगों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की - फोटो : अमर उजाला
देर रात तक घर नहीं गए लोग
अपार्टमेंट में धुआं भर जाने केकारण रहने वाले 86 परिवार सड़क पर आ गए। देर रात तक पूरा परिवार सड़क पर सर्द रातों में खुले आसमान के नीचे खड़ा था। नाराजगी उनकेचेहरे से साफ झलक रही थी। परिवार के नाराज सदस्यों ने एल्डिको प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी शुरू कर दी। पुलिस को लोगों को शांत कराने में काफी समय लग गया। लोगों को आरोप था कि सुबह और शाम दो बार आग लगने की सूचना के बाद भी एल्डिको प्रशासन से कोई भी जिम्मेदार नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शॉर्ट सर्किट से लगी आग - फोटो : अमर उजाला
एल्डिको ने नहीं ली सुध
एल्डिको सोसाइटी के पूर्व अध्यक्ष डॉ. अजय प्रकाश का कहना है कि आग की दहशत से 86 परिवार प्रभावित हुए हैं। एल्डिको सोसाइटी के सदस्य अजय शुक्ला का कहना है कि पुलिस व प्रशासन से समय से मदद न मिलती तो इस आग से आधे से ज्यादा परिवार प्रभावित हो जाते। उन्होंने  बताया कि घटना की सूचना एल्डिको को दी लेकिन अधिकारियों ने देर रात तक सुध नहीं ली।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें