फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झुग्गी बस्ती में आग: 24 छोटे सिलिंडर दगे, 28 झोपड़ियां राख, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

Mon, 15 Apr 2019 04:06 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
विज्ञापन
1 of 8
झुग्गी बस्ती में रविवार सुबह आग लग गई - फोटो : amar ujala
लखनऊ में ठाकुरगंज के मोहिनीपुरवा इलाके की दो साल पुरानी झुग्गी बस्ती में रविवार सुबह अचानक आग लग गई। इससे झोपड़ी में रखे रसोई गैस के 24 छोटे सिलिंडर तेज धमाके के साथ दगने लगे। इससे पूरा इलाका दहल गया। इसके चलते कुछ देर तक दमकलकर्मी भी आग बुझाना छोड़कर सिलिंडरों की तलाश में जुट गए। चार घंटे की मशक्कत के बाद दमकल ने आग पर काबू पाया। हादसे का कारण पुलिस कटिया कनेक्शन बता रही है। अग्निकांड में 28 झोपड़ियों के साथ एक स्कूटी, बाइक व 20 साइकिलें राख हो गईं।


 
विज्ञापन

2 of 8
झुग्गी बस्ती में रविवार सुबह आग लग गई - फोटो : amar ujala
क्षेत्राधिकारी चौक दुर्गा प्रसाद तिवारी के मुताबिक, मोहिनीपुरवा इलाके में दो सालों से छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के 25 मजदूरों का और बिहार के तीन मजदूरों का परिवार रहता है। सभी दिहाड़ी मजदूर हैं। रविवार सुबह मनोहर यादव की झोपड़ी में शॉर्ट सर्किट से चिन्गारी उठी और लपटें निकलने लगीं। मनोहर परिवार संग जान बचाकर बाहर भागा। चीखपुकार सुनकर पड़ोसी मदद को दौड़े, लेकिन तेज हवा के कारण आग ने 28 झोपड़ियों को चपेट में ले लिया।
विज्ञापन

3 of 8
झुग्गी बस्ती में रविवार सुबह आग लग गई - फोटो : amar ujala
इस बीच सूचना पर दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। इसके बाद कई फायर स्टेशन से दमकल की गाड़ियों का आने का सिलसिला शुरू हुआ। चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी विजय प्रताप सिंह के मुताबिक, शुरूआती जांच में हादसे की वजह कटिया कनेक्शन ही लग रहा है। हालांकि जांच रिपोर्ट के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।

4 of 8
झुग्गी बस्ती में रविवार सुबह आग लग गई - फोटो : amar ujala
इन मजदूरों की जली गृहस्थी
क्षेत्राधिकारी के मुताबिक, मनोहर यादव, अशोक शाही, अयोध्या, शोभा साहू, हुलासी साहू, पारस, विष्णु, विजय साहू, दुर्गेश, पेखन, गंगाराम, फ गनू, चिंताराम साहू, कमलेश, अर्जुन, रामजी, नारद, किशन, शिव प्रसाद, लोकनाथ, सामारु, कलाहा, दिलहरन सहित कई अन्य लोगों की गृहस्थी का सामान राख हो गया।

 
विज्ञापन

5 of 8
झुग्गी बस्ती में रविवार सुबह आग लग गई - फोटो : amar ujala
मुआवजे की मांग पर हंगामा
झुग्गी बस्ती में छत्तीसगढ़ के मजदूरों के अलावा बिहार के भी कुछ लोग रहते थे। आरोप है कि आग बिल्डरों द्वारा साजिश के तहत लगाई गई है। ताकि वह यहां बहुमंजिली भवनों का निर्माण करा सकें। मजदूरों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की। मांग थी कि पीड़ितों को मुआवजा दिया जाए।
विज्ञापन

6 of 8
झुग्गी बस्ती में रविवार सुबह आग लग गई - फोटो : amar ujala
हैंडपंप व बिजली का अवैध कनेक्शन
स्थानीय लोगों के मुताबिक, मोहिनीपुरवा में जगदीश मौर्या व गिरीश मौर्या का खाली प्लॉट था। इसमें 28 झोपड़ियां बसाई गई थीं। मजदूरों से हर महीने 800 से 1000 रुपये किराया वसूला जाता है। हैंडपंप व बिजली का कनेक्शन अवैध तरीके से उपलब्ध कराया जाता है। कटिया कनेक्शन से ही आग लगी है। वहीं, हादसे की जानकारी होने पर ठाकुरगंज प्रभारी निरीक्षक दीनानाथ मिश्रा, एफएसओ चौक, एसडीएम अभिनव रंजन श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे। एसडीएम ने पीड़ितों को उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

7 of 8
झुग्गी बस्ती में रविवार सुबह आग लग गई - फोटो : amar ujala
12 परिवार गए थे छत्तीसगढ़
क्षेत्राधिकारी के मुताबिक, हादसे के वक्त ज्यादातर परिवार के पुरुष मजदूरी करने गए थे। कुछ ही बचे थे। वहीं, 12 परिवार छत्तीसगढ़ गया था। वर्तमान में सिर्फ झुग्गी बस्ती में 16 परिवार ही मौजूद थे। 12 परिवारों के आने पर ही नुकसान का आंकलन किया जा सकेगा।
विज्ञापन

8 of 8
झुग्गी बस्ती में रविवार सुबह आग लग गई - फोटो : amar ujala
जो हाथ में था वही बच सका
चिंताराम के मुताबिक, शरीर पर पड़े कपड़े ही बचे हैं। बच्चों का भी समान राख हो गया। किशन ने बताया कि मजदूरी की कमाई आग की भेंट चढ़ गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें