फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली: प्राथमिक विद्यालय में खाना बनाते समय सिलेंडर में लगी आग, रसोइयों की हालत गंभीर

Fri, 02 Aug 2019 03:55 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
विज्ञापन
1 of 5
गैस सिलेंडर में लगी आग - फोटो : amar ujala
रायबरेली क्षेत्र के तिलोई स्थित प्राथमिक विद्यालय फूला में शुक्रवार सुबह 8.30 बजे मध्यान्ह भोजन बनाते समय अचानक सिलेंडर में आग लग गई। आग बुझाने में रसोईया सियालली(60) पत्नी राम केवल और मीरा देवी(32) पत्नी रोहित गंभीर रूप से झुलस गईं हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
गैस सिलेंडर में लगी आग - फोटो : amar ujala
मालूम हो चीख पुकार पर पहुंचे गांव वाले, शिक्षा मित्र ,प्रधानाध्यापक की सक्रियता से सभी बच्चो को विद्यालय से सुरक्षित निकाल लिया गया। बच्चों को बचाने में शिक्षा मित्र संदीप शुक्ल(30), प्रधानाध्यापक अनुज शर्मा (36), सहायक अध्यापक संतोष कुमार (30) भी आग की चपेट में आ गए। गांव का ही जगदीश कुमार भी झुलस गया है।
विज्ञापन

3 of 5
गैस सिलेंडर में लगी आग - फोटो : amar ujala
सूचना मिलने पर तहसीलदार श्रद्धा सिंह मौके पर पहुंचीं। 100 नंबर और अग्निशमन दस्ते के संयुक्त प्रयास से आग पर  काबू पा लिया गया।

4 of 5
गैस सिलेंडर में लगी आग - फोटो : amar ujala
तत्काल सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तिलोई में भर्ती कराया गया है। रसोइयों की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गैस सिलेंडर में लगी आग - फोटो : amar ujala
 मामूली रूप से झुलसे विद्यालय स्टाफ को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें