फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊः दुबग्गा मंडी में आग, लाखों की सब्जियां जलीं, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

Wed, 01 Jan 2020 02:15 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
दुबग्गा मंडी में आग - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ की दुबग्गा नवीन फ ल सब्जी मंडी में सोमवार देर रात शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इसमें दर्जनों दुकानें जलकर राख हो गईं। आढ़तियों का कहना है कि लाखों की सब्जी का नुकसान हुआ है।



 
विज्ञापन

2 of 5
दुबग्गा मंडी में आग - फोटो : अमर उजाला
दुबग्गा मंडी के युवा किसान आढ़ती फ ल व सब्जी मंडी के अध्यक्ष लाला उर्फ मयंक यादव ने बताया कि सोमवार देर रात नव ज्योति एंड संस व साहू एंड कंपनी, मोहम्मद इस्लाम एंड संस सहित दर्जनों दुकानें आग की चपेट में आ गईं।
विज्ञापन

3 of 5
दुबग्गा मंडी में आग - फोटो : अमर उजाला
आढ़ती कल्लू मोहम्मद इस्लाम एंड संस की टमाटर की आढ़त में 50 कैरेट टमाटर व 200 कैरेट खाली आग में जल गए। रामू व श्यामू आढ़त पर 20 हजार रुपये की अदरख, नींबू, टमाटर की सैकड़ों कैरेट जल गए।

4 of 5
दुबग्गा मंडी में आग - फोटो : अमर उजाला
नवजोति आढ़त के आढ़ती पुष्पेंद्र लोधी के मुताबिक, उनकी नींबू, अदरख, टमाटर की दुकान में 70 नींबू टमाटर की कैरेट और खाली पड़े 55 कैरेट जिसकी क़ीमत लगभग 80 हज़ार रुपये है, वह भी आग में जल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दुबग्गा मंडी में आग - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा वहां दुकानें लगाने वाले असलम, सलीम, मुनीर, चंदा, पिंटू, श्यामू की दुकानें आग में जल गई। दमकल की चार गाड़ियों ने घंटों बाद आग पर काबू पा लिया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें