लखनऊ के हजरतगंज में जॉपलिंग रोड स्थित शालीमार ग्रांड अपार्टमेेंट सी ब्लॉक की 14वीं मंजिल के सर्वेंट क्वार्टर में मंगलवार शाम आग लगने से हड़कंप मच गया। लोग अपने-अपने फ्लैट से बाहर निकल आए। दमकल और पुलिस के पहुंचने से पहले अपार्टमेंट की सुरक्षा में तैनात कर्मचारियों ने आग को काबू में कर लिया।
विज्ञापन
2 of 7
शालीमार ग्रांड में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
बाद में दमकल कर्मियों ने आग पर पूरी तरह काबू पाया। आग लगने का कारण पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
3 of 7
शालीमार ग्रांड में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
सीओ हजरतगंज अभय कुमार मिश्र ने बताया कि शाम करीब 5.55 बजे सी ब्लॉक के 14वीं मंजिल पर माथुर हाउस में रहने वाले इंटरनेशनल कंपनी में जीएम मनोज माथुर के सर्वेंट क्वार्टर में आग लग गई। माथुर हाउस में मनोज माथुर की पत्नी घर में मौजूद थीं। जबकि सर्वेंट क्वार्टर बंद था उसमें रहने वाले कर्मचारी बाहर गए हुए थे।
4 of 7
शालीमार ग्रांड में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
आग से 14 वीं मंजिल के साथ 13 वीं मंजिल पर धुआं भरने लगा। लोग अपने अपने फ्लैट से बाहर निकल आए। सी ब्लॉक में ही रहने वाले एसपी एंटी करप्शन राजीव मल्होत्रा की पत्नी ने 112 नंबर पर फोन कर सूचना दी। इसी बीच सर्वेंट क्वार्टर से लपटें निकलने लगीं।
विज्ञापन
5 of 7
शालीमार ग्रांड में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
बिना वक्त गंवाए गार्डों और लोगों ने आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। वहीं लोगों का कहना है कि तकरीबन 45 मिनट बाद फायर व पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। इस देरी को लेकर लोगों में नाराजगी दिखी
विज्ञापन
6 of 7
शालीमार ग्रांड में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
अपार्टमेंट के चार फ्लोर कराए खाली
मौके पर पहुंची पुलिस ने अपार्टमेंट के चार फ्लोर खाली करा लिए। लोग अपने अपने फ्लैट से सीढ़ियों के जरिये नीचे उतरे। दमकल कर्मियों ने आग और धुंए को बाहर निकालने के लिए 14 वें फ्लोर पर बालकनी का शीशा तोड़ा। जिससे 13 वीं व 14 मंजिल में भरा धुआं बाहर निकला।
बुजुर्ग दमकल कर्मी ने किया लीड
हजरतगंज की दमकल के बुजुर्ग फायरमैन रामकृष्ण मिश्रा ने लीडिंग करते हुए 14वीं मंजिल पर चढ़कर आग पर काबू पाया। पुलिस का कहना है कि फायरकर्मियों को लीड करते हुए कुछ देर में ही आग पर काबू पा लिया गया। आग से मकान का फर्नीचर व अन्य सामान जला है। कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है।