सरयू तट स्थित रामकथा पार्क में फिल्मी कलाकारों की रामलीला का आगाज हो गया। रामकथा पार्क में विधिविधान से रामलीला का मुहूर्त पूजन किया गया। पहले दिन रामलीला के कलाकारों ने रिहर्सल किया। मंचन सोमवार से शुरू होगा। रामलीला में माता वेदमती का किरदार निभा रही अभिनेत्री भाग्यश्री ने भी रिहर्सल किया।
भाग्यश्री ने अयोध्या पहुंचने के बाद सबसे पहले रामलला व हनुमंतलला के दरबार में हाजिरी लगाई। शाम सात बजे रामकथा पार्क पहुंचीं। वे तीन साल से फिल्मी रामलीला से जुड़ी हैं। वो माता सीता व शबरी की भूमिका निभाकर आकर्षण का केंद्र रहीं। इस बार वेदमती के किरदार में नजर आएंगी।
विज्ञापन
2 of 5
- फोटो : amar ujala
उन्होंने कहा कि सदियों तक अयोध्या उपेक्षित रही। आज अयोध्या नित नए कलेवर में ढल रही है। मंदिर निर्माण के साथ अयोध्या के वैश्विक रूप से भी विकसित होने की संभावनाएं प्रबल हो गई हैं। रामायण केवल धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि समाज के संचालन की धुरी है। इसलिए राम के आदर्शों को आत्मसात करने की जरूरत है। बच्चों में रामायण व रामचरित मानस पढ़ने का संस्कार डालें।
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : amar ujala
रावण की भूमिका निभा रहे गिरिजा शंकर ने भी रिहर्सल किया। इससे पूर्व नगर विधायक वेदप्रकाश गुप्ता, महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी, पुजारी राजूदास आदि ने मुहूर्त पूजन किया।
4 of 5
मंच पर मौजूद भाग्यश्री।
- फोटो : amar ujala
अयोध्या की रामलीला समिति के अध्यक्ष सुभाष मलिक ने बताया कि रामलीला का मंचन 15 से 24 अक्तूबर तक होगा। शाम 07 से रात 10 बजे तक दूरदर्शन व सोशल मीडिया पर लाइव प्रसारण किया जाएगा। पिछली बार 25 करोड़ लोगों ने घर बैठे देखी थी।
फिल्मी रामलीला में इस बार गजेंद्र चौहान, राहुल बूचर, पूनम ढिल्लो, रजा मुराद, भाग्यश्री, सुनील पाल, राकेश बेदी, गिरिजा शंकर, रवि किशन समेत अन्य फिल्मी कलाकार विभिन्न भूमिकाओं में नजर आएंगे।