एमिटी यूनिवर्सिटी में शुक्रवार को स्टूडेंट्स दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा की एक झलक पाने को बेताब दिखे। जैसे ही एंकर ने सोनाक्षी के आने की उल्टी गिनती शुरू की, माहौल ‘सोनाक्षी सोनाक्षी’ के शोर से गूंज उठा। कई स्टूडेंट्स एक-दूसरे के कंधे पर बैठकर फोटो ले रहे थे। स्टूडेंट्स ने उनके साथ सेल्फी भी ली।अपनी फिल्म ‘अकीरा’ के प्रमोशन के लिए पहुंचीं सोनाक्षी करीब 15 मिनट यहां रुकीं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 9
अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा
- फोटो : amar ujala
ब्ल्यू जींस, ब्लैक टॉप और ब्लैक कैप पहने सोनाक्षी इस फिल्म का मुख्य गीत ‘रज रज के...’ गाते हुए हुए जैसे ही स्टेज पर आईं, स्टूडेंट्स ने जोशीले अंदाज में उनका अभिनंदन किया।सोनाक्षी ने एमिटी स्टूडेंट्स प्रिंस, शिवांगी, कपिल और सुरम्या की ‘गो गो गोविंदा...’ गाने पर दी गई प्रस्तुति पर तालियों से हौसला अफजाई की। कॉलेज के प्रतिकुलपति रहे रिटा. मेजर जनरल केके ओरी भी खुद को रोक नहीं पाए और डीजे की धुन पर झूमते नजर आए।
विज्ञापन
3 of 9
अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा
- फोटो : amar ujala
इस दौरान फिल्म का प्रोमो भी दिखाया गया। इस मौके पर निदेशक प्रोजेक्ट्स नरेश चंद्रा और उप निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क आशुतोष चौबे भी मौजूद रहे। फिल्म अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा अभी तक फिल्मों में रोमांटिक भूमिकाओं में ही नजर आई है। लेकिन दबंग की नायिका अब एक दबंग भूमिका में नजर आएंगी। नायिका प्रधान फिल्म अकीरा में वे एक्शन करती दिखेंगी। इस दौरान सोनाक्षी से हुए कुछ दिलचस्प सवाल जवाब...
4 of 9
अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा
- फोटो : amar ujala
आपकी अब तक की भूमिकाओं से ‘अकीरा’ किस प्रकार अलग है?
-‘अकीरा’ बहुत अलग है। इसमें एक्शन है, इमोशन है। फिल्म में अकीरा नामक लड़की जिन स्थितियों से गुजरी है, उनके बारे में मैंने सपने में भी नहीं सोचा था। यह भूमिका मेरे लिए बहुत चुनौतीपूर्ण थी।
क्या आपने इसके लिए विशेष प्रशिक्षण भी लिया?
-हां, मैंने मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण लिया। शूटिंग के दौरान कई बार घायल भी हुई। जब इसका ट्रेलर प्रदर्शित हुआ और लोगों को मेरा एक्शन पसंद आया तो मुझे लगा कि मेरी मेहनत
विज्ञापन
5 of 9
अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा
- फोटो : amar ujala
‘अकीरा’ की कहानी किस तरह की है?
-अकीरा जेल जा चुकी है और वह ऐसे मामले में फंस गई है कि उसे भ्रष्ट पुलिस वालों के बीच रहना होता है। यह एक्शन-थ्रिलर फिल्म है। इसमें समाज के लिए, स्त्रियों के लिए संदेश है।
आपने सलमान खान, अक्षय कुमार जैसे अभिनेताओं के साथ फिल्में की हैं, लेकिन यह एक नायिका प्रधान फिल्म है?
-यह औरतों का दौर है। वे बहुत सारी उपलब्धियां हासिल कर रही हैं। चाहे ओलंपिक हो या फिल्म, औरतें आगे आई हैं। फिल्म उद्योग भी बदल रहा है। औरतों को ध्यान में रखकर बहुत सारी फिल्में बन रही हैं, भूमिकाएं लिखी जा रही हैं।
विज्ञापन
6 of 9
अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा
- फोटो : amar ujala
फिल्म में एक्शन का अनुभव कैसा रहा?
-मैंने एक्शन का भी आनंद लिया। मैं नृत्य का बहुत आनंद लेती हूं और जब मैं एक्शन कर रही थी तो मैंने यही सोचकर किया कि जैसे मैं नृत्य कर रही हूं।
क्या आगे भी एक्शन फिल्में करेंगी?
- जरूर। मेरी अगली फिल्म ‘फोर्स-2’ भी एक्शन फिल्म है जिसमें मैं रॉ एजेंट बनी हूं। मैं ऐसे किरदार निभाना चाहती हूं जो मेरे लिए चुनौतीपूर्ण हो। ‘नूर’ फिल्म में मैं पत्रकार बनी हूं।
विज्ञापन
7 of 9
अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा
- फोटो : amar ujala
क्या अभिनेत्री बनने का इरादा बचपन से ही था?
-नहीं। मैं फैशन डिजाइनिंग पढ़ रही थी। इसी बीच सलमान खान और अरबाज खान आ गए मेरे पास ‘दबंग’ लेकर। फिल्म में काम करते हुए लगा कि मुझे इसमें आनंद आ रहा है और मैंने निर्णय लिया कि मुझे यही करना है।
इस फिल्म में आपने गीत भी गाया है, क्या आपने संगीत का प्रशिक्षण भी लिया है?
- संगीत मेरा शौक है। मुझे हमेशा से संगीत में कुछ करने की इच्छा रही है। पिछले साल सिंगल भी जारी किया। मैं बहुत खुश हूं कि ‘अकीरा’ में मुझे गाने का अवसर मिला है।
8 of 9
अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा
- फोटो : amar ujala
क्या ‘दबंग-3’ बन रही है? आप भी इसमें हैं?
- अभी इसकी केवल चर्चा है। इसकी पटकथा तैयार नहीं हुई है। मुझसे अभी इस बारे में कोई बात नहीं हुई है।
फिल्म के ट्रेलर में रैगिंग का जिक्र है, क्या आपके साथ कभी कॉलेज में रैगिंग हुई?
-ऐसी तो नहीं हुई, अच्छी वाली हुई है।
अकीरा और सोनाक्षी में कितनी समानता है?
- दोनों का व्यक्तित्व बिल्कुल अलग है लेकिन एक समानता जरूर है कि दोनों में मन की शक्ति बहुत ज्यादा है।
क्या हॉलीवुड की फिल्मों में काम करेंगी?
-अभी सोचा नहीं है। मैं यहां के काम से ही खुश हूं।
आपके पिता राजनीति में हैं, क्या आप भी राजनीति में जाना चाहेंगी?
- नहीं, राजनीति में नहीं। मैं अभिनय करते हुए बहुत खुश हूं।
आपके अभिनेत्री बनने में आपके पिता का कितना सहयोग है?
-जो हूं, उनकी वजह से हूं। उन्होंने मुझे बहुत सहयोग किया, उत्साह बढ़ाया। कभी मेरे काम में दखल नहीं दिया।
लखनऊ में आपको क्या पसंद है?
- मुझे यहां का कबाब बहुत पसंद है। पिछली बार मैं जब शूटिंग के लिए आई थी तो मुझे यहां की मेहमाननवाजी भी बहुत पसंद आई थी।