फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ पहुंची ये अदाकारा, बोलीं- समय से पहले और किस्मत से ज्यादा कुछ नहीं मिलता

Thu, 27 Sep 2018 02:55 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
नीलू वघेला - फोटो : अमर उजाला
अभिनेत्री नीलू वाघेला, सृष्टि जैन, अदिति देश पांडे और अभिनेता नमिश तनेजा लखनऊ पहुंचे।  नीलू बघेला ने अपने फिल्मी करियर के बारे में बताया और अपने दिल की बातें भी शेयर की। 
विज्ञापन

2 of 5
टीवी कलाकार - फोटो : अमर उजाला
 जब मैं इंडस्ट्री में आ रही थी तो बड़ों ने समझाया था कि पॉजिटिव एप्रोच के साथ कोई भी काम छोटा या बड़ा करोगी तो सफलता मिलेगी। ये भी समझाया कि समय से पहले और किस्मत से ज्यादा किसी को कुछ नहीं मिलता। तो आज भी काम करने का वही पैशन जारी है। यह कहना है टीवी कलाकार नीलू वाघेला का, जिन्होंने एक सवाल के जवाब में यह बात कही। 
विज्ञापन

3 of 5
टीवी कलाकार - फोटो : अमर उजाला
नीलू बताती है कि महज पांच साल की उम्र से राजस्थानी फिल्मों से अभिनय की शुरुआत की थी और आज निर्माता के रूप में भी लोग जानने लगे हैं। 60 से अधिक गुजराती व राजस्थानी फिल्मों में काम करने के अलावा कई टीवी धारावाहिक भी कर चुकीं हूं। नीलू कहती है कि अगर वह अभिनेत्री न होती तो एयर होस्टेस्ट होती, लेकिन किस्मत ने दूसरा किरदार निभवाया। बताया कि बचपन से ही वे अभिनय में जाना चाहती थीं, जुड़ भी गई। पहले क्षेत्रिय भाषा की फिल्मों में काम किया, जिसके बाद हिंदी की ओर रुख किया। एक सवाल के जवाब में कहा कि चुनौतीपूर्ण किरदार उन्हें शुरुआत से ही अच्छे लगते रहे हैं।

4 of 5
टीवी कलाकार - फोटो : अमर उजाला
कई महत्वपूर्ण किरदार निभा रही सृष्टि ने बताया कि करीब पांच साल पहले लखनऊ में एक महीने से अधिक समय तक मूवी की शूटिंग कर चुकी हैं। यहां की मेहमाननवाजी वे आज तक नहीं भूली हैं। थियेटर को पसंद करने वाली सृष्टि ने कहा कि थियेटर से उन्हें टीवी धारावाहिक में काम करने का चांस मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
टीवी कलाकार - फोटो : अमर उजाला
मराठी भाषा की अभिनेत्री अदिति देशपांडे ने कहा कि साहित्य और संस्कृति के क्षेत्र में लखनऊ का सानी नहीं है। दोस्तों से सुन रखा था, लंबे समय से आना चाह रही थी। अब मौका मिला है। वहीं, नमिश तनेजा कहती है कि उन्हें अभिनय के अलावा डांस पसंद है। 8-9 साल की उम्र से डांस कर रहे हैं। वो चाहते हैं कि उनका परिवार हमेशा ही सुखी रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें