फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व पर्यटन दिवस : यहां भूलभुलैया में दीवारों के भी हैं कान, ये एक दरवाजा ले जाएगा 'जन्नत' तक

Thu, 27 Sep 2018 02:20 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 6
lucknow tourism - फोटो : amar ujala
भूलभुलैया तो आपने खूब घूमा होगा लेकिन भूलभुलैया की दीवारों के भी कान, शायद ही कभी देखा और सुना होगा। लेकिन, ये हकीकत आपको नवाबों की नगरी में देखने को मिलेगी। वहीं, 'जन्नत दरवाजा' की अद्भुत बात आपको जरूर हैरत में डाल देगी। जी हां, ऐसे ही रोमांच और अद्भुत कलाकृतियों का शहर है लखनऊ। विश्व पर्यटन दिवस पर आज हम आपको बताते हैं कि ऐतिहासिक पर्यटन की दृष्टि से लखनऊ कितनी बेहतरीन जगह है। 
विज्ञापन

2 of 6
rumi gate - फोटो : amar ujala
ये रूमी गेट है तुर्की स्टाइल का 
चौक की टीले वाली मस्जिद से कारवां शुरू करते हैं। फिर नवाब आसिफउद्दौला द्वारा बनवाए बड़ा इमामबाड़ा से होते हुए ये मार्ग भव्य रूमी दरवाजे तक जाता है। इस दरवाजे को भी  आसिफउद्दौला ने ही बनवाया था। तुर्की स्टाइल में बना रूमी गेट, लीनिंग टावर ऑफ पीसा की तरह नजर आता है। इसके बाद घंटाघर जिस पर लगी है हवा का रुख बताने वाली भारी-भरकम धातु की चिड़िया, गोआ के पुर्तगाली चर्चों की डिजाइन में बने छोटे इमामबाड़े और बादशाह अली शाह बहादुर की बनवाई भव्य व विशालकाय मस्जिद जो कि इस्ताम्बुल के ब्लू मास्क से किसी भी लिहाज में कम खूबसूरत नहीं है। इसके सातों गुम्बदों की नक्काशी देखते ही बनती है।
विज्ञापन

3 of 6
bara imambara - फोटो : amar ujala
भूलभुलैया की कलाकारी तो देखिए
नवाब आसिफउद्दौला द्वारा बनवाया गया बड़ा इमामबाड़ा यानी भूलभुलैया की कलाकारी देख आप दांतों तले अंगुली दबा लेंगे। यहां दीवारों के भी कान हैं। मतलब, अगर आपने कोई बात कही तो कुछ दूरी पर खड़े व्यक्ति को दीवार में कान लगाने पर आसानी से सुनाई पड़ती है। वहीं, अगर एक छोर पर किसी ने कागज फाड़ा या माचिस जलाई तो दूसरे छोर पर खड़े व्यक्ति को भी सुनाई देगी। 

4 of 6
rumi gate - फोटो : amar ujala
‘बाजियों’ का अड्डा
पुराना शहर ‘बाजियों’ के लिए भी जाना जाता है। मसलन, पतंगबाजी, मुर्गबाजी, तीतरबाजी, कबूतरबाजी वगैरह। बताया जाता है कि आम आदमी ही नहीं नवाब भी यहां आकर इन बाजियों का लुत्फ उठाते थे। यहीं बना है तीसरी सदी का वाटर टैंक। इसके अतिरिक्त कोनेश्वर शिवजी का प्राचीन मंदिर, जहां ऋषि कौटिल्य ने यज्ञ किया और उन्हीं की प्रेरणा से कौटिल्य घाट (कुड़ियाघाट) बना, जहां होने वाली आरती बनारस के घाटों पर होने वाली आरती जैसी ही प्रसिद्घ थी।
विज्ञापन

5 of 6
lucknow tourism - फोटो : amar ujala
जन्नत दरवाजा से गुजरकर तो देखिए
निजामिया और फुरकानिया दो एजुकेशनल हब थे पुराने लखनऊ के। निजामिया में आज भी अकबर और औरंगजेब केफरमान टंगे हैं। साथ ही महात्मा गांधी, जिन्ना सहित तमाम मशहूर हस्तियों के लेटर आज भी टंगे हैं। यहीं से आगे जाने पर है नेपाली कोठी, जहां दवाओं का संसार है। कुछ दूरी पर है जन्नत दरवाजा, कहा जाता है इस एक फीट चौड़े दरवाजे से कितना भी मोटा आदमी हो, आसानी से गुजर सकता है। वॉक का सफर करीब 11 बजे चौक चौराहे पर राजा ठंडाई वाले की दुकान पर खत्म होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
lucknow tourism - फोटो : amar ujala
इन धरोहरों को नहीं देखा तो क्या देखा 
लाल पुल, टीले वाली मस्जिद, इमामबाड़ा, रूमी गेट, मकबरा पीर मोहम्मद, गोल दरवाजा, अकबरी गेट, फूलवाली गली, काले राम मंदिर, पुरानी हवेली, संभवनाथ जी जैन मंदिर, कटारी टोला की हवेलियां, नेपाली कोठी, यूनानी अस्पताल, कुड़ियाघाट, कप्तान का कुआं, बाबा विश्वनाथ धाम, फिरंगी महल, हिरण पार्क, कृष्ण मंदिर, छोटा शिवालय, कोणेश्वर शिव मंदिर, पुरानी सब्जी मंडी, ऐनक वाली मस्जिद, मीर अनीस की मजार व घर, नौशाद की ससुराल, तहसीन की मस्जिद, अहमद मंजिल वगैरह। इसके अतिरिक्त कैसरबाग हेरिटज वॉक के तहत आने वाली रेजीडेंसी, कोठी रोशनुद्दौला, लाल बारादरी, छतर मंजिल, परीखाना वगैरह भी दर्शकों की खास पसंद हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें