फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिनेता सुशांत सिंह को भी जालसाज ने की थी फंसाने की कोशिश, सुने उनकी ही जुबानी

Fri, 20 Jul 2018 02:38 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह - फोटो : amarujala
अपराधों को लेकर जागरूक करते टीवी शो सावधान इंडिया के होस्ट सुशांत सिंह का कहना है कि ये टीवी शो में लोगों की बताई गई जागरूकता की छोटी-छोटी बातें ही थीं, जिनसे वे खुद बहुत बड़े फ्राड का शिकार होने से बच गए। 
विज्ञापन

2 of 5
फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह - फोटो : amarujala
सुशांत ने बताया कि उनके किसी परिचित ने उन्हें एक बड़ी कंपनी में 200 करोड़ रुपये के कंपनी हेड का लालच देकर ठगने की लंबी योजना बनाई थी। लेकिन सजगता ने उन्हें लुटने से बचा लिया। बृहस्पतिवार को टीवी शो सावधान इंडिया के नए सीजन के प्रमोशन के लिए लखनऊ पहुंचे एक्टर और शो के होस्ट सुशांत सिंह ने राजधानी आए तो उन्होंने अपनी जिंदगी का ये राज भी खोला। उन्होंने बताया कि नए टीवी शो में हाईटेक अपराधियों, साइबर अपराधों से जुड़े मामलों को प्रमुखता से दिखाया जाना है। 
विज्ञापन

3 of 5
फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह - फोटो : amarujala
गोमतीनगर के होटल में हुई बातचीत में सुशांत ने बिना नाम लिए बताया कि उनके पिता के करीबी दोस्त के बेटे ने लंबे समय बाद उन्हें संपर्क किया। बताया कि कोई अरबपति बिल्डर उन्हें ब्रांड एंबेेसडर बनाना चाहता है, उसके बड़े-बड़े प्रोजेक्ट हैं। लखनऊ के हजरतगंज में काम चल रहा है। वह एक दिन किराये की महंगी गाड़ियां लेकर घर पर रौब जमाने भी आया। उसके बाद जब पड़ताल के लिए मैं होटल पहुंचा तो पाया कि इतने बड़े आदमी का मैनेजर और वो दोनों एक ही रूम में ठहरे हुए थे। वे ट्राउजर-टीशर्ट में टहल रहे थे। 

4 of 5
फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह - फोटो : amarujala
उनका दिल्ली का बिल्डर्स ऑफिस इतवार के दिन बंद था, जबकि अमूमन संडे को प्रॉपर्टी के व्यवसाय से जुड़े दफ्तर खुले रहते हैं। लखनऊ में भी कोई उनका नामलेवा नहीं था। इस पर लगा कि मामला गड़बड़ है। अपनी सजगता से बच सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह - फोटो : amarujala
लोग समझते हैं कि टॉलीवुड शिफ्ट हो गया
एक सवाल के जवाब में सुशांत ने कहा कि अगर आपकोे एक्टर बनना है तो तैयारी तो करनी ही होगी, उतनी जितनी किसी नौकरी को पाने के लिए करते हो। फिजिक केअलावा टैलेंट भी मांजना पड़ेगा। 50 से ज्यादा हिंदी मूवी कर चुके सुशांत ने बताया कि उन्होंने महज तीन मूवी साउथ में की हैं, लेकिन वो टीवी पर इतनी बार डब होकर आ चुकी है कि लोगों को लगता है कि वो टॉलीवुड शिफ्ट हो चुके हैं। कन्नड़ मूवी पहलवान के लिए तैयारी कर रहे सुशांत ने बताया कि फिलहाल उन्होंने बॉलीवुड केसलेक्टेड प्रोजेक्ट पर ही काम करने की सोची है। सुशांत ने बताया कि 6 साल पहले जिस शर्ट को पहनकर वो सावधान इंडिया सीजन-1 के प्रमोशन के लिए लखनऊ आये थे आज भी संयोग से वो ही शर्ट उन्होंने पहन रखी है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें