आजकल हिंदी सिनेमा तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। साउथ सिनेमा इससे कही ज्यादा अच्छी फिल्म दे रहा है और दर्शकों के दिलों पर राज कर रहा है। इसका कारण हिंदी सिनेमा से मनोरंजन का गायब होना है। दर्शक मनोरंजन चाहते हैं और बॉलीवुड इंडस्ट्री से एंटरटेनमेंट गायब हो रहा है। यही वजह है कि साउड इंडस्ट्री आगे निकल गई है।
विज्ञापन
2 of 6
अभिनेता सुनील शेट्टी
- फोटो : amar ujala
यह बात जाने माने बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी ने कहीं। वो सोमवार को राजधानी में एक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा एक बेहतर एक्टर बनने के लिए अच्छा कलाकार होने के साथ-साथ मेहनत, किस्मत और जनता के साथ की जरूरत होती है। क्योंकि यह ऑडियंस ही तय करती है कि आगे का फिल्मी कॅरिअर कैसा होगा।
विज्ञापन
3 of 6
अभिनेता सुनील शेट्टी
- फोटो : amar ujala
स्टार किड्स को मुश्किल से मिलता है दोबारा मौका
अभिनेता सुनील शेट्टी ने कहा कि कहने को कलाकारों के बच्चों को फिल्मों में आना आसान है, लेकिन यह भी एक बड़ा सच है कि अगर स्टारकिड्स की पहली फिल्म सफल न हुई तो अन्य के मुकाबले उन्हें दूसरा मौका मिलना बेहद मुश्किल होता है। पहली फिल्म फ्लॉप होने के बाद उसे केवल संघर्ष और कड़ी मेहनत ही उसकी वापसी करा सकती है।
4 of 6
अभिनेता सुनील शेट्टी
- फोटो : amar ujala
बेटे को समझाता हूं पहले अच्छा इंसान बनना जरूरी
मेरे बच्चों ने एक्टिंग को अपना कॅरिअर चुना। इसका बड़ा कारण माहौल भी है। असल में देखा गया है कि एक्टर का बेटा एक्टर, बिजनेसमैन का बिजनेसमैन ही बनता है क्योंकि शुरू से उन्हें वहीं माहौल मिलता है। मैं अपने बच्चों को पहले एक बेहतर इंसान बनने की सलाह देता हूं। क्योंकि एक एक्टर बनने के लिए बेहतर इंसान बनना जरूरी होता है।
विज्ञापन
5 of 6
अभिनेता सुनील शेट्टी
- फोटो : amar ujala
सप्ताह में छह दिन करता हूं योग
खुद को फिट रखना एक एक्टर के लिए जितना जरूरी है उतना ही चुनौतीपूर्ण भी। लेकिन ऐसा नहीं है कि इसके लिए हमें 3-4 घंटे वर्कआउट करना पड़े। हर रोज सामान्य वर्कआउट करता हूं। सप्ताह में छह दिन योगासन और प्राणायाम जरूर करता हूं। खुद को फिट रखने के लिए सही डाइट एक्सरसाइज से कहीं महत्वपूर्ण है।
वेबसीरीज में कंटेंट कम अश्लीलता ज्यादा
वेबसीरीज पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि वेबसीरीज में अगर बेहतर कंटेंट डाला जाए तो यह एंटरटेनमेंट का सबसे बेहतर विकल्प हो सकती हैं, लेकिन आजकल की वेबसीरीज में कंटेंट व स्टोरी कम अश्लीलता व गालीगलौज अधिक देखने को मिल रही है।