फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर 16 लड़ाकू विमानों का 'पावर शो', तीन घंटे तक दिखाई ताकत, तस्वीरें

Tue, 24 Oct 2017 11:37 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 10
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर अब तक की सबसे बड़ी ऑपरेशनल एक्सरसाइज करते हुए वायुसेना ने मंगलवार को एक साथ 16 लड़ाकू विमान उतारकर अपनी ताकत दिखाई। सबसे ताकतवर लड़ाकू विमानों में शामिल जगुआर, सुखोई और मिराज ने जहां टच डाउन किया तो वहीं, सबसे बड़े मालवाहक विमान हरक्यूलिस-सी 130 ग्लोबमास्टर ने सफल लैंडिंग की। वह भी दो बार। हरक्यूलिस से उतरे गरुण कमांडो ने एयरस्ट्रिप को दोनों ओर से घेर लिया। करीब 3 घंटे के दौरान एक्सप्रेस-वे पर उन्नाव के बांगरमऊ में बनी हवाई पट्टी पर लड़ाकू विमानों के टचडाउन को देखकर लोग रोमांचित हो उठे।
विज्ञापन

2 of 10
आपात स्थिति के लिए यह कवायद
आपातकालीन स्थिति में एयरबेस की जगह एक्सप्रेस-वे व हाइवे का प्रयोग किया जा सके। जंग के दौरान हवाई हमले सबसे पहले एयरबेस और एयरपोर्ट पर ही किए जाते हैं। ताकि फाइटर प्लेन उड़ान न भर सकें।
विज्ञापन

3 of 10
यह दूसरी बार है कि जब आगरा- लखनऊ एक्सप्रेस वे पर फाइटर प्लेनों ने लैंडिंग की। इसकी तैयारियां कई दिन पहले से ही शुरू हो गई थीं।

4 of 10
दोनों तरफ सफेद फेसिंग की गई साथ ही सड़क को भी काफी चमकाया गया था। इस एक्सरसाइज के चलते एक्सप्रेस वे पर आवाजाही को रोक दिया गया था।
विज्ञापन

5 of 10
युद्ध के दौरान सुरक्षा के लिहाज से वायुसेना स्टेशनों को बंद करने की स्थिति में वैकल्पिक तौर पर एक्सप्रेस-वे पर बनीं एयर स्ट्रिपों का इस्तेमाल किया जाता है।
विज्ञापन

6 of 10
इसी लिहाज से नोएडा से आगरा तक बने यमुना एक्सप्रेस-वे पर देश की पहली एयर स्ट्रिप बनाई गई थी, जहां जगुआर उतारा गया था।
विज्ञापन

7 of 10
इसी क्रम में आगरा एक्सप्रेस-वे पर गत वर्ष नवम्बर में लोकार्पण के समय वायुसेना के लड़ाकू विमान सुखोई ने उड़ान भरी थी।

8 of 10
उड़ान भरता एक फाइटर प्लेन।

9 of 10
फाइटर प्लेन के करतब देखकर वहां मौजूद लोग हैरान रह गए।
विज्ञापन

10 of 10
प्लेन - फोटो : amar ujala
ऑपरेशनल एक्सरसाइज के दौरान जवान।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें