एलडीए बोर्ड में जगह पाने की जुगत में पार्षदों ने सदन की मर्यादा को ताख पर रख दिया। एक दूसरे से मारपीट और गालीगलौज का शोर सदन में गूंजता रहा। महिला पार्षद पर भी हमला हुआ। महापौर का माइक तोड़ दिया गया, पानी की बोतल और गिलास पलट दिए गए। आखिरकार सदन अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया।
विज्ञापन
तस्वीरें: जिन्हें आपने उम्मीदों से जिताया, देखिए उनकी हरकतें
2 of 6
महापौर डॉ. दिनेश शर्मा ने सोमवार को एलडीए बोर्ड के लिए चार सदस्यों का चुनाव और जनसमस्याओं पर चर्चा के लिए सदन की बैठक बुलाई थी। सुबह 9.30 बजे शुरू होने वाला चुनाव दस मिनट देर से 9.40 पर शुरू हुआ। महापौर ने 15 मिनट का समय नामांकन के लिए दिया। सुबह 10 बजे तक नाम वापसी के लिए कहा गया। इसके बाद सभी पार्षदों को मतदान पत्र दे दिए गए। जिसके बाद इब्राहिमपुर की पार्षद सुनीता यादव के खुले में मताधिकार का प्रयोग किया। उस वक्त वहां पर सपा के दोनों उम्मीदवार फैसल नवाब व राजू गांधी खड़े थे। खुला मतदान देखकर कांग्रेस उम्मीदवार ने इसका विरोध किया। जिसके बाद सपा व कांग्रेस दोनों दलों के पार्षदों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। (पार्षदों ने महापौर से भी अभद्रता की।)
विज्ञापन
तस्वीरें: जिन्हें आपने उम्मीदों से जिताया, देखिए उनकी हरकतें
3 of 6
महापौर डॉ. दिनेश शर्मा ने दोनों दलों के पार्षदों को समझाया और उम्मीदवारों को बैलट बॉक्स के आसपास न दिखाई देने की हिदायत दी। फिर से मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई तो एमएलसी मधु गुप्ता, बुक्कल नवाब व डॉ. महेंद्र सिंह ने मतदान किया। दस पार्षदों के मतदान करने के बाद अंबेडकर नगर प्रथम के पार्षद सुभाष चंद मतदान करने आए। सुभाष के खुला मतदान करने व सपा पार्षद दल नेता के बैलट पेपर देखने पर कांग्रेस उम्मीदवार मुकेश सिंह चौहान ने विरोध किया और उन्हें रोकने का प्रयास किया। अपनी पार्टी के नेता को रोकने पर कुंवर ज्योति प्रसाद द्वितीय वार्ड के पार्षद अभय प्रताप सिंह गुड्डू बैलट बॉक्स के पास आ गए और सपा पार्षद दल के नेता रेशू को रोकने पर आपत्ति जताई। इसी बीच रामतीर्थ वार्ड के पार्षद अतुल यादव बंटू पहुंच गए और मुकेश सिंह चौहान से धक्का-मुक्की करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच बंटू ने मुकेश को धक्का देकर गिरा दिया। जिसके बाद सपा व कांग्रेस पार्षदों में तीखी नोंकझोंक होने लगी।
तस्वीरें: जिन्हें आपने उम्मीदों से जिताया, देखिए उनकी हरकतें
4 of 6
कांग्रेस पार्षद दल नेता ममता चौधरी ने बताया कि बंटू ने सदन की मर्यादा तार-तार करते हुए मारपीट व गालीगलौज किया। इस बीच हंगामा बढ़ने पर कांग्रेस दल उपनेता प्रदीप कनौजिया व भाजपा पार्षदों ने बीचबचाव किया। महापौर मंच से माननीय पार्षदों को समझाते रहे। मगर, सपा पार्षद नहीं माने और नारेबाजी करते रहे। बंटू यादव मेज पर चढ़कर हंगामा करते रहे वहीं, सपा उम्मीदवार राजू गांधी ने बैलट बॉक्स उठा लिया। पार्षदों के शांत न होने पर महापौर ने चुनाव स्थगित करने की घोषणा कर दी और सदन छोड़कर चले गए। महापौर के सदन से चले जाने के बाद भी सपा पार्षदों ने नारेबाजी जारी रखी।
विज्ञापन
तस्वीरें: जिन्हें आपने उम्मीदों से जिताया, देखिए उनकी हरकतें
तस्वीरें: जिन्हें आपने उम्मीदों से जिताया, देखिए उनकी हरकतें
6 of 6
कांग्रेस उम्मीदवार पार्षदों संग महापौर कार्यालय के सामने धरने पर बैठे चुनाव की कार्यवाही के दौरान खुले मतदान का विरोध करने पर सपा पार्षद अतुल यादव बंटू द्वारा मारपीट व धक्का देकर गिरा देने से आहत कांग्रेस उम्मीदवार मुकेश सिंह चौहान महापौर के कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। कांग्रेस पार्षद दल नेता ममता चौधरी, पार्षद प्रदीप कनौजिया समेत कांग्रेस के आठों पार्षद धरने पर बैठ गए। सभी सपा पार्षदों की गुंडई नहीं चलेगी और खुला मतदान अवैध है कहकर अपना विरोध जाहिर कर रहे थे। इस बीच ममता चौधरी ने कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष डॉ. रीता बहुगुणा जोशी को पूरी स्थिति से अवगत कराया।