फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में रामलीला का पांचवा दिन: सीताहरण का मार्मिक दृश्य देख रो पड़े दर्शक, वियोग में डूबे राम, तस्वीरें

Wed, 21 Oct 2020 10:55 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 8
- फोटो : amar ujala
सरयू तट स्थित लक्ष्मण किला परिसर में फिल्मी कलाकारों की वर्चुअल रामलीला के पांचवें दिन सीता हरण का मार्मिक दृश्य देख दर्शकों की अश्रुधारा बहती रही। स्पेशल इफेक्ट के साथ लीला मंचन आकर्षण का केंद्र रहा। शुरुआत गणेश वंदना से हुई।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
रामलीला - फोटो : amar ujala
अगस्त्य मुनि के आश्रम में राम, लक्ष्मण व सीता पहुंचते हैं और मुनि से आशीर्वाद लेते हैं। इसके बाद पंचवटी का प्रसंग आता है। पंचवटी की भव्यता देख दर्शक निहाल हो उठते हैं। यहां पर राम कुटिया का निर्माण करते हैं।
विज्ञापन

3 of 8
- फोटो : amar ujala
अगले दृश्य में सुपर्णखा का प्रवेश होता है। वह राम व लक्ष्मण को देखकर मोहित हो जाती हैं। वह श्रीराम से विवाह का प्रस्ताव रखती है। राम के आदेश पर लक्ष्मण सुपर्णखा की नाक काट देते हैं। वह विलाप करती हुई खर दूषण के दरबार पहुंचकर अपनी दुर्दशा बताती हैं।
 

4 of 8
- फोटो : amar ujala
खर दूषण उसे लेकर पंचवटी जाते हैं जहां राम से उनका युद्ध होता है। जिसमें खर व दूषण राम के हाथों मारे जाते हैं। इसके बाद सुपर्णखा रावण के दरबार पहुंचकर विलाप करती हैं और खर दूषण के वध की सूचना देती हैं। जिस पर रावण क्रोधित हो जाता है।
विज्ञापन

5 of 8
- फोटो : amar ujala
इसके बाद रावण साधु के भेष में आता है और सीता का हरण कर लेता है। सीता का हरण होते ही राम शोक में डूब जाते हैं और घोर विलाप करते हैं। सीता हरण के मंचन का मार्मिक दृश्य देखकर लोग भावविभोर हो गए।
विज्ञापन

6 of 8
- फोटो : amar ujala
अगली दृश्य में गिद्धराज जटायु व रावण का युद्ध होता है जिसमें वह रावण के हाथों घायल हो जाता है। राम सीता की खोज करते- करते जटायु से मिलते हैं। राम सीता की खोज में आगे बढ़ते हैं, जहां वे सबरी से मिलते हैं। सबरी प्रसंग के साथ ही पांचवें दिन की लीला का समापन होता है।
विज्ञापन

7 of 8
- फोटो : amar ujala
रावण की भूमिका में शाहबाज खान ने छोड़ी छाप
कई फिल्मों और धारावाहिकों में काम कर चुके कलाकार शाहबाज खान ने रावण की भूमिका में गहरी छाप छोड़ी। अपने संवाद व अभिनय से वे रावण के किरदार को जीवंत करते नजर आए। लीला मंचन से पूर्व पत्रकारों से बातचीत में शाहबाज खान ने कहा कि अयोध्या में रामलीला मंचन कर उनका जीवन धन्य हो गया है।
विज्ञापन

8 of 8
- फोटो : amar ujala
अयोध्या में अभिनय करने का आनंद शब्दों में नहीं बयां किया जा सकता है। अयोध्या की धरती ने हमेशा शांति व सौहार्द का पैगाम दिया है। रामलीला के माध्यम से हम कलाकार भी पूरे देश को यही संदेश देना चाहते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें