फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स के बाजार ग्राहकों से गुलजार, रोजाना पांच करोड़ की सेल

Wed, 21 Oct 2020 05:29 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव नरेश शर्मा, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 8
खरीदारी करते लोग - फोटो : अमर उजाला
नवरात्र शुरू होने के साथ ही लखनऊ के इलेक्ट्रॉनिक एवं इलेक्ट्रिकल आइटम्स के बाजार ग्राहकों से गुलजार हो गए हैं। अपडेट मॉडल और बेहतर ऑफर के चलते रोजाना करीब पांच करोड़ के कारोबार से इलेक्ट्रॉनिक एवं इलेक्ट्रिकल आइटम्स का बाजार चमक उठा है। सबसे ज्यादा एलईडी, वॉशिंग मशीन और फ्रिज की डिमांड है। लोग एलईडी जहां 40 से 50 इंच की खरीदने में रुचि ले रहे हैं, वहीं फ्रिज का अपडेटेड मॉडल लोगों को लुभा रहा है। हजरतगंज, नाका हिंडोला, लाटूश रोड, बांस मंडी, आलमबाग, अलीगंज, भूतनाथ मार्केट, मुंशी पुलिया, विकासनगर, रिंग रोड कल्याणपुर, पत्रकारपुरम और चिनहट आदि शोरूम में जितने खरीदार दस्तक दे रहे हैं उनमें से 75 फीसदी सिर्फ एसी, फ्रिज, टीवी व अन्य घरेलू उपकरण के रेट और कंपनियों द्वारा दिए जाने वाले ऑफर की जानकारी जुटा रहे हैं। इनमें से ज्यादातर सहालग और दीपावली के लिए बुकिंग भी करा रहे हैं, वहीं, 25 फीसदी हाथोंहाथ सामान की खरीदारी कर रहे हैं। कारोबारियों को उम्मीद है की अष्टमी और नवमी से उनका व्यापार तेजी पकड़ेगा। इसकी वजह कारोबारी 25 नवंबर से शुरू हो रही शादियों को मान रहे हैं।  
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
- फोटो : अमर उजाला
अब इनवर्टर से भी चलेगा फ्रिज
कारोबारी अनिरुद्ध निगम ने बताया कि इस नवरात्र कई कंपनियों ने कम कीमत के फ्रिज के मॉडल बाजार में उतारे है। अब तक कीमती फ्रिज में ही कंपनियों ने इनवर्टर से चालू रहने की सुविधा दे रखी थी, पर अब 13 से 14 हजार रुपये कीमत के फ्रिज में भी इनवर्टर से चालू रहने की सुविधा दे दी है। इसके लिए उसके इंटरनल सर्किट में बदलाव करके उसके कंप्रेसर की वारंटी 10 साल कर दी। इस वक्त सबसे ज्यादा यही फ्रिज बिक रहा है। अनिरुद्ध निगम ने उनके शोरूम से खरीदने वालों को बहुत सी ऑफर योजनाएं लॉन्च की है।    
                         
ऑफर
- कीमत पर 10% से 20% तक की छूट
-  एक लाख से अधिक की खरीद पर टेंपरेचर स्कैनर
 - 15000 से अधिक की खरीद पर 500 रुपये का गिफ्ट
-  फ्रिज और वाशिंग मशीन खरीदने पर स्टीम आयरन गिफ्ट  

 
विज्ञापन

3 of 8
- फोटो : अमर उजाला
55 इंच एलईडी का क्रेज 
इस नवरात्र पर खरीदारों का नया ट्रेंड देखने को मिला, जिसके चलते 32 इंच की एलईडी का क्रेज कम हो गया है। अब ग्राहक 43 इंच, 55 इंच और 65 इंच के एलजी और सैमसंग के एलईडी खरीद रहे हैं, जिसकी कीमत 20,000 रुपये से शुरू होती है। इसी प्रकार एलजी और व्हर्लपूल की वॉशिंग मशीन खूब पसंद की जा रही है। इसमें भी जो वॉशिंग मशीन 12 से 13 हजार रुपये कीमत की है। उसको ग्राहक खूब बुक करा रहे और खरीद कर ले जा रहे हैं। तीसरे नंबर पर फ्रिज के ग्राहक शोरूम में जानकारी करने पहुंच रहे हैं। ऐसे ग्राहक व्हर्लपूल, एलजी, सैमसंग और गोदरेज के फ्रिज को पसंद कर रहे हैं। खास तौर पर 180 लीटर से अधिक क्षमता वाले फ्रिज की सबसे ज्यादा डिमांड है। 

 

4 of 8
- फोटो : अमर उजाला
नवरात्र की शुरुआत होते ही इलेक्ट्रॉनिक्स और इलेक्ट्रिकल (मोबाइल को छोड़) के घरेलू उपकरणों की सेल में तेजी आनी शुरू हो गई है। वर्तमान में रोजाना 5 करोड़ रुपये की सेल हो रही है, जो धनतेरस तक रोजाना बढ़ेगी। कारोबारियों को उम्मीद है कि धनतेरस के दिन 20 से 25 करोड़ रुपये का सिर्फ ऑफलाइन इलेक्ट्रॉनिक और इलेक्ट्रिकल आइटम्स का कारोबार होगा।

 
विज्ञापन

5 of 8
- फोटो : अमर उजाला
लोगों को लुभा रहा वॉइस कमांड एलईडी
सडाना स्टोर के राजेश सडाना ने बताया कि नवरात्र में दीपावली को देखते हुए सभी कंपनियों ने वॉशिंग मशीन, एलईडी टीवी, फ्रिज सहित अन्य उपकरण के बेहतर मॉडल लॉन्च किए हैं। इनके फंक्शन में कुछ बदलाव भी किए गए हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स मार्केट में अब जितने भी स्मार्ट एलईडी उपलब्ध है वह सब वॉइस सर्च कमांड से लैस है। अब तक यह सुविधा चीनी एलईडी के बाद सिर्फ एक कंपनी ने एलईडी लॉन्च किया था। वॉइस सर्च कमांड रिमोट की बटन दबाकर माइक्रोफोन पर आप जो सर्च करने के लिए बोल देंगे वह गूगल की तर्ज पर ऑटोमेटिक एलइडी पर सर्च हो जाएगा।       

 
विज्ञापन

6 of 8
- फोटो : अमर उजाला
धनतेरस पर बेहतर कारोबार की उम्मीद 
गौतम इंटरप्राइजेज के मुखिया और कारोबारी गणेश श्रीवास्तव ने बताया कि नवरात्र से ग्राहक तो आना शुरू हो गए, लेकिन ये ग्राहक फ्रिज, वॉशिंग मशीन, एलईडी, मिक्सर, एसी आदि उपकरण के रेट और कंपनियों द्वारा मिलने वाले ऑफर की जानकारी कर रहे हैं। इससे उम्मीद है की धनतेरस में बेहतर कारोबार होगा।       

 
विज्ञापन

7 of 8
मलय व गणेश - फोटो : अमर उजाला
पैकिंग पर सैनिटाइजर का सुरक्षा कवच, बेखौफ करें खरीदारी 
इलेक्ट्रॉनिक्स एवं इलेक्ट्रिकल्स बाजार में ग्राहक खरीद-फरोख्त करने में हिचके नहीं, कारोबारियों ने उनकी सुरक्षा के बेहतर इंतजाम किए हैं। कारोबारियों ने एलईडी, वाशिंग मशीन और फ्रिज आदि उपकरण की पैकिंग पर सैनिटाइजर का सुरक्षा कवच बना रखा है। यानी दिन में कई राउंड उनकी पैकिंग को सैनिटाइजर करते हैं। रेफ्रिको फार्म के मलय रस्तोगी ने बताया कि जब से शोरूम खुल रहे हैं तब से सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। काउंटर से आठ फीट की दूरी से कस्टमर से डील करते हैं। उससे पहले ग्राहक की थर्मल स्क्रीनिंग से तापमान की जांच कराते और हैंड वॉश कराने पर उसको एंट्री दे रहे, जिससे दूसरे ग्राहक भी सुरक्षित रहें और कर्मचारी भी। 
गौतम इंटरप्राइजेज के गणेश श्रीवास्तव ने बताया कि ग्राहक तो हमारे भगवान हैं। उनकी सुरक्षा में कोई कोताही बर्दाश्त नहीं। शोरूम पर जो भी ग्राहक आते हैं सबसे पहले उनके हाथ सैनिटाइजर कराते हैं फिर पूरा विवरण रजिस्टर में दर्ज करते हैं। इस दौरान यदि ग्राहक मास्क नहीं पहने होता है तो मास्क भी देते हैं। फर्म के अनिरुद्ध निगम ने बताया कि जल्द ही उनका शोरूम शुरू होने जा रहा है, जिसमें ग्राहकों की सुरक्षा के सब इंतजाम किए गए। ग्राहकों को मास्क और दस्ताने पहनाने के बाद ही उपकरण देखने की परमिशन दी जाएगी।
विज्ञापन

8 of 8
अनिरुद्ध, राजेश - फोटो : अमर उजाला
सडाना कंपनी के राजेश ने बताया कि शहर के सभी शोरूम रोजाना सैनिटाइज किए जाते हैं। कर्मचारियों को रोजाना मास्क पहन कर ही कस्टमर से डील करने की चेतावनी है। आने वाले कस्टमर को भी पूरी तरह से सैनिटाइजर से सुरक्षित करके ही उसको प्रवेश दे रहे हैं। कृतिका कृतिका फर्म के अनिरुद्ध निगम ने बताया कि जल्द ही उनका शोरूम शुरू होने जा रहा है, जिसमें ग्राहकों की सुरक्षा के सब इंतजाम किए गए। ग्राहकों को मास्क और दस्ताने पहनाने के बाद ही उपकरण देखने की परमिशन दी जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें