फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलयुगी बाप की करतूत: पहले तो मासूम बेटे को बांधकर पीटा, फिर कमरा बंद कर किया ये सब

Thu, 29 Mar 2018 02:24 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 6
घायल अंकित, पिता रज्जन रावत - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ में मोहनलालगंज के गांव मऊ में बुधवार दोपहर  बेरहम पिता रज्जन रावत की रोंगटे खड़े हैवानियत सामने आई। रज्जन ने पहले दस साल के बेटे को पेड़ से बांधकर पीटा। फिर उसके साथ क्या किया ये आगे क्लिक करके देखें।
विज्ञापन

2 of 6
घायल अंकित - फोटो : अमर उजाला
चाकू से जख्मी किया, जिंदा जलाने की कोशिश की। उसकी चीख-पुकार पर बचाने दौड़े ग्रामीणों को भाला लेकर दौड़ा लिया। पड़ोसियों ने बेरहम पिता को दबोचकर बच्चे को बचाया। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ बच्चे को अस्पताल पहुंचाया।   
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : डेमो
कार्यवाहक कोतवाल वीरेंद्र बहादुर ने बताया कि रज्जन रावत बेटे अंकित को अक्सर पीटता रहता है। बुधवार दोपहर अंकित को घर के पास बबूल के पेड़ से बांधा और डंडे से पीटने लगा। महिलाओं को जुटता देख अंकित को रस्सी से बांधकर कमरे में ले जाकर बंद कर दिया। पिटाई के बाद मासूम की जिंदा जलाने की कोशिश करते देख महिलाओं ने शोर मचाया।

4 of 6
- फोटो : डेमो
ग्रामीणों को आते देख रज्जन ने भाला लेकर उन्हें दौड़ा लिया। पुलिस को कॉल करने के साथ ग्रामीणों ने किसी तरह उसे पकड़ा और अंकित की जान बचाई। ग्रामीणों ने बताया कि प्रताड़ना से आजिज आकर आरोपी की पत्नी चार साल पहले ही छोड़कर चली गई थी। 
विज्ञापन

5 of 6
डेमो
डॉक्टरों ने मामूली जख्म बता चलता किया
 पुलिस ने बच्चे के चाचा नौमीलाल की तरफ से रिपोर्ट दर्ज करके रज्जन को गिरफ्तार किया और बच्चे को सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मामूली चोट बताकर प्राथमिक उपचार करके चलता कर दिया। नौमीलाल उसे लेकर घर लौटा और चलता बना। थाना प्रभारी ने बताया कि बीट के सिपाहियों को ग्रामीणों की मदद से अंकित की देखभाल कराने को कहा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पिता रज्जन रावत - फोटो : अमर उजाला
'मोहनलालगंज सीएचसी में बच्चे के इलाज में लापरवाही व टरकाने का मामला संज्ञान में नहीं है। अगर ऐसा हुआ है तो जांच कराकर सख्त कार्रवाई की जाएगी।' - डॉ. एसके सक्सेना, अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें