राजधानी लखनऊ में सोमवार शाम को धूल भरी आंधियों के बाद हुई बारिश ने गर्म मौसम से लोगों को राहत दी। शहर में कई जगह जलभराव भी हुआ। पिछले कई दिनों से ही उत्तर भारत में आंधी-तूफान की चेतावनी दी जा रही थी। लखनऊ में पहले धूल भरी हवाएं चली और फिर बारिश हुई। देर रात और बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। धूल भरी आंधियों से कुछ देर के लिए लोग परेशान हो गए। लखनऊ के एक चौराहे का दृश्य।