फैशन शो
- फोटो : amar ujala
इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित इस फैशन शो में प्रख्यात डिजाइनर रितु बेरी, रीना ढाका, अस्मा हुसैन, निफ्ट रायबरेली, रूपिका रस्तोगी गुप्ता और रूना बनर्जी द्वारा समय की मांग को देखते हुए खादी के परिधान की डिजाइन, रंग, रूप में आधुनिकता के पुट को मॉडल्स ने रैंप पर खूबसूरती से प्रदर्शित किया।