संगीत नाटक अकादमी के गोमतीनगर स्थित सभागार में कई फैशन शो हुए हैं लेकिन रविवार का फैशन शो कई मायनों में अलग था। इस फैशन शो में दिव्यांगों और तेजाब पीड़िताओं ने रैम्प पर कैटवॉक किया तो उपस्थित लोगों ने तालियों से उनका हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन
2 of 6
सार्थक एजूकेशनल ट्रस्ट के दिव्यांगों और शीरोज हैंगआउट की तेजाब पीड़िताओं ने दो चक्रों में गुफरान हबीब और सुनेहा चौहान के संयोजन में कैटवॉक किया। सलमान खान पर फिल्माए गए गीतों की भी प्रस्तुति हुई। समारोह में राज्यमंत्री स्वाति सिंह अतिथि थीं। तृषा बैंड ने भी समारोह में भाग लिया।
विज्ञापन
3 of 6
रैंप वॉक करते प्रतिभागी।
4 of 6
लोगों ने जमकर इनका उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन
5 of 6
इनका हौंसला और आत्मविश्वास हर किसी को प्रेरित कर रहा था।