फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ सेंट्रल के लिए शहर आए फरहान ने दिया 'सक्सेज मंत्रा', पर टाल गए पर्सनल सवाल, तस्वीरें

Sat, 19 Aug 2017 12:38 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
फिल्म ‘लखनऊ सेंट्रल’ के प्रमोशन के लिए अपनी स्टार कास्ट के साथ शुक्रवार को शहर में आए अभिनेता फरहान अख्तर ने कहा कि सपने पूरे करने के लिए ही देखने चाहिए। हालात चाहे जैसे हों पर सपने देखना नहीं छोड़ना चाहिए। सपनों को पूरा करने की चाहत ही सफलता के मुकाम पर ले जाती है। इस दौरान जब उनसे अपने पैतृक गांव सीतापुर जाने की बात की गई तो बिजी शिड्यूल कहकर बात टाल गए। उनके साथ अभिनेत्री डायना पेंटी, गिप्पी ग्रेवाल, रोनित रॉय, राजेश शर्मा, रवि किशन, इनामुल हक और दीपक डोबिरयाल, निर्देशक रंजीत तिवारी भी थे। 23 सितंबर को रिलीज हो रही फिल्म लखनऊ जेल के कैदियों के बैंड-बाजा टीम की सच्ची घटना पर बनाई गई है।
विज्ञापन

2 of 5
स्कूटर राइड वाली मूवी हिट होती है, ये तो पता ही नहीं था
फरहान ने कहा कि सलमान, अक्षय, संजय दत्त, आमिर और शाहरुख की यूपी में स्कूटर राइड वाली फिल्म हिट हुई हैं, ये एंगल मेरे दिमाग में नहीं था और न ही सुना था। इस ओर ध्यान दिलाने के लिए शुक्रिया।
विज्ञापन

3 of 5
फरहान अख्तर - फोटो : amar ujala
मिल्खा जैसे दूसरे लीजेंड पर बन सकती है बायोपिक
भाग मिल्खा भाग.. मूवी जैसी दूसरी बायोपिक कब बनेगी इस पर फरहान ने कहा कि मिल्खा सिंह साहब लिविंग लीजेंड हैं। अब जब भी लगेगा कि उनके जैसा कोई है तो ट्राई कर सकते हैं। फरहान ने कहा कि चूंकि कहानी लखनऊ जेल के बैंड पर आधारित थी, इसलिये यहां शूट तो होनी ही थी। रात को स्कूटर राइड सीन की जरूरत थी, इसीलिये इसे किया। कई डाक्यूमेंट्री और केस स्टडी भी किए।

बस यूं ही बन गया कबूतर....
कबूतर हिट सांग पर अख्तर ने कहा कि फिलहाल यह सीक्रेट है कि ये कहां से आया, लेकिन ये जान लीजिये कि बस अब हिट हो रहा है। उन्होंने कहा कि यहां शूटिंग में कोई दिक्कत नहीं आई। ये फिल्म पालिसी ही है कि इतनी मूवी यहां शूट होती हैं। कोशिश होगीकि अगला प्रोजेक्ट लखनऊ में ही होगा।

4 of 5
अब तो निगेटिव रोल की आदत है
मूवी में जेलर माधव का रोल निभा रहे अभिनेता रोनित राय का कहना है कि उनका रोल निगेटिव है लेकिन दर्शकों को ये पसंद आयेगा। मूवी में दिक्कत अंसारी बने इनामुल हक ने बताया कि उनका किरदार नई पहचान दिलायेगा। क्रिकेटर एमएस धोनी की बायोपिक में धोनी के कोच और स्पेशल 26 में अक्षय के साथ दिखने वाले अभिनेता राजेश शर्मा ने बताया कि मूवी पांच अलग अलग मानसिकता वाले लोगों की कहानी है। जो किसी न किसी तरीके से संगीत से जुड़ जाते हैं। संगीत हर इंसान पर असर करता है। वहीं, बालीवुड में कदम रख रहे पंजाबी अभिनेता, निर्देशक व गायक गिप्पी ग्रेवाल ने कहा कि जैसे ही उन्हें यह रोल मिला तो हां कर दी। अभिनेता दीपक डोबिरयाल कहा कि मूवी में उनका कामिक किरदार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सब कुछ ठीक रहा तो महादेव लोकसभा भी भेजेंगे
भोजपुरी अभिनेता और राजनीति में सक्रिय रवि किशन का कहना है कि अगर आने वाले दिनों में सब कुछ ठीक रहा तो महादेव उन्हें लोकसभा भी भेजेंगे। लेकिन पहली कोशिश होगी यूपी में फिलम निर्माण और फिल्म नीति को और मजबूत बनाया जाये। यहां भी फिलमिस्तान जैसे बड़े स्टूडियो हों, लोगों को काम के लिये मुंबई का रुख न करना पड़े। इसके लिये मुख्यमंत्री योगी से मिलकर कुछ प्रस्ताव रखूंगा। रवि किशन बताया कि वह आने वाली मूवी मुक्केबाज के लिये वजन बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें