फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन के बढ़ते किराये को देख लोगों में बढ़ रहा है इसका क्रेज, सफर भी है किफायती

Wed, 06 Jun 2018 04:05 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 10
- फोटो : डेमो
गर्मियों की छुट्टियों में पहाड़ों की सैर करने को बेताब लोगों को ट्रेनों में कन्फर्म सीट न मिलने और लेटलतीफी की वजह से दिक्कत हो रही है। 
विज्ञापन

2 of 10
- फोटो : डेमो
वहीं दूसरी ओर हवाई जहाज का किराया कई गुना महंगा हो गया है। ऐसे में पैसेंजर टैक्सी जैसे साधनों की ओर रुख कर रहे हैं, जो फैमिली टूर के लिए ट्रेन व हवाईजहाज से भी सस्ता पड़ रहा है। 
विज्ञापन

3 of 10
Money Laundering
शिमला जाने के लिए चंडीगढ़ की ट्रेनों से लेकर देहरादून व जम्मू की गाड़ियों तक में वेटिंग शुरू हो गई है, जिससे स्पेशल ट्रेनों का सहारा बचा है, जो सामान्य से महंगी हैं।

4 of 10
- फोटो : डेमो
ऐसे ही हवाई जहाज से इन डेस्टिनेशन पर जाने के लिए महंगा टिकट लेने की मजबूरी है। इसलिए लोगों ने फैमिली ट्रिप के लिए प्राइवेट टैक्सी जैसे साधनों की ओर झुकाव बढ़ा दिया है।
विज्ञापन

5 of 10
डेमो
मसलन, टैक्सी से अगर चार लोग घूमने के लिए शिमला, देहरादून या जम्मू जाते हैं तो उनकेलिए यात्रा किफायती पड़ेगी। बता दें कि लखनऊ से जम्मू की दूरी करीब 1138 किलोमीटर है। जिसके लिए टैक्सी से एक ओर का किराया करीब 20 हजार रुपये खर्च होगा।
विज्ञापन

6 of 10
- फोटो : डेमो
जबकि टैक्सी में चार लोग यात्रा कर सकेंगे। वहीं ट्रेन से किराया भले ही कम खर्च हो, पर सीटों की उपलब्धता नहीं है। ऐसे ही हवाई जहाज से जम्मू जाने पर प्रति पैसेंजर नौ से 15 हजार रुपये तक खर्च करने पड़ेंगे। जो कि महंगा साबित होगा। 
विज्ञापन

7 of 10
- फोटो : डेमो
लखनऊ से देहरादून की 760 किलोमीटर की यात्रा टैक्सी से करीब 13 हजार रुपये की होगी। एक निजी ट्रेवेल एजेंसी के सिद्घार्थ आहूजा ने बताया कि लंबी दूरी की यात्रा ट्रेन व हवाई जहाज से सुखद रहती है।

8 of 10
- फोटो : डेमो
पर, पैसेंजरों के सामने मजबूरी है। ट्रेन में सीट नहीं है, हवाई सफर महंगा है। इसलिए टैक्सी बुकिंग पर खासा जोर है।
 

9 of 10
- फोटो : डेमो
विज्ञापन

10 of 10
- फोटो : डेमो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें