अब ट्रेन का कोच आपको बताएगा कि आपका स्टेशन आ गया है, उतर जाइए। जी हां, ये मुमकिन कर दिखाया है भारतीय रेलवे ने। रेल मंत्री पीयूष गोयल के नेतृत्व में देश का पहला स्मार्ट कोच यूपी के रायबरेली जिले से लालगंज मॉडर्न रेलकोच फैक्ट्री से निर्मित होकर निकला है।
विज्ञापन
2 of 10
smart coach
- फोटो : amar ujala
इंटेलिजेंट सेंसर बेस्ड सिस्टम की सहायता से इस कोच को विशेष सुविधाओं से लैस किया गया है। ये यात्रियों को ट्रेन के मौजूदा लोकेशन, आने वाला अगले स्टेशन का नाम और वहां पहुंचने का समय भी बताएगा। कोच में अगर एसी नहीं काम कर रहा है और पानी की दिक्कत हो तो अलार्म बज उठेगा। यही नहीं, ये कोच सुरक्षा की दृष्टि से भी काफी स्मार्ट हैं।
विज्ञापन
3 of 10
smart coach
- फोटो : amar ujala
रायबरेली जिले के लालगंज स्थित मॉडर्न रेल कोच फैक्ट्री में मेक इन इंडिया के तहत दो स्मार्ट कोचों का निर्माण किया गया है। स्मार्ट कोच एलएचबी (लिंक हॉफमैन बुश) प्लेटफॉर्म पर बनाए गए हैं। इसमें एक सेंट्रल कंप्यूटर भी है जो सभी सेंसर्स पर नजर रखता है।
4 of 10
smart coach
- फोटो : amar ujala
लालगंज रेल कोर्च फैक्ट्री के जीएम राजेश अग्रवाल ने बताया कि यहां से दो कोच भारतीय रेल को सौंपे गए हैं। दिल्ली में रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष अश्विनी लोहानी ने 28 अगस्त को स्मार्ट कोचों का निरीक्षण किया और कहा कि जल्द ही 100 और स्मार्ट कोच देश में रवाना किए जाएंगे। राजेश ने बताया कि दोनों कोचों को नॉर्दर्न रेलवे को सौंपा जाएगा। इसके तहत ये कोच कैफियत एक्सप्रेस में लगाए जाएंगे। आगे पढ़ें स्मार्ट कोच की विशेषताएं-
विज्ञापन
5 of 10
smart coach
- फोटो : amar ujala
1. यात्रियों की सुविधाओं के लिए जीपीएस आधारित डिजिटल डेस्टिनेशन बोर्ड का प्रयोग किया गया है। ये यात्रियों को ट्रेन के मौजूदा लोकेशन, आने वाला अगले स्टेशन का नाम और वहां पहुंचने का समय भी बताएगा। यही नहीं, ट्रेन की स्पीड के बारे में अनाउंसमेंट होती रहेगी।
विज्ञापन
6 of 10
smart coach
- फोटो : amar ujala
2. स्मार्ट कोच में एक वाइब्रेशन पर आधारित हारवेस्टिंग सेंसर लगा है जो ट्रेन के एक्सल पर है। इसका काम है कि यह ट्रेन के चक्के में रह गई कमियों को पहले ही बता देगा। इससे हादसे में निश्चित तौर पर कमी आएगी।
विज्ञापन
7 of 10
smart coach
- फोटो : amar ujala
3. पैसेंजर इंटरफेस के जरिए यात्री सुविधाएं जैसे एयर कंडीश्नर, फायर एक्सटिंग्यूशर समेत अन्य की जानकारी अपडेट करेगा। एसी काम न करने पर तत्काल अलार्म बज उठेगा। वहीं, पानी न आने की भी सूचना रेलवे कर्मचारियों तक पहुंच जाएगी।
8 of 10
smart coach
- फोटो : अमर उजाला
4. कंप्यूटर की एडवांस टेक्नोलॉजी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का प्रयोग कर इसमें सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। ये ट्रेन की सुरक्षा मानकों में सुधार करने के साथ-साथ रेलवे कर्मचारियों के व्यवहार पर भी नजर रखेगी। इससे कोई भी हादसा होने पर फुटेज निकालने में आसानी होगी।
9 of 10
smart coach
- फोटो : amar ujala
5. स्मार्ट कोच में वाई-फाई हॉट स्पॉट सूचना प्रणाली की व्यवस्था की गई है। यात्री अपने लैपटॉप, मोबाइल फोन को वाईफाई से कनेक्ट कर फिल्में देख सकते हैं और गाने सुन सकते हैं।