फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंग्रेजों के जमाने के ट्रैक और स्टेशन अब नजर आते हैं ऐसे, तस्वीरें

Wed, 23 May 2018 04:29 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 9
लखनऊ सिटी स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
अंग्रेजों के जमाने के ट्रैक व स्टेशन अब नहीं रहे। 130 साल पुराना रेलखंड, कभी यहां मीटरगेज पर दौड़ती थीं ट्रेनें... अब ऐसा है। आगे की स्लाइड पर क्लिक कर देखें तस्वीरें। 
विज्ञापन

2 of 9
ऐशबाग रेलवे स्टेशन (पहले की तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
ऐशबाग-सीतापुर रेलखंड करीब 130 साल पुराना है। अंग्रेजी हुकूमत के दौरान ऐशबाग, सिटी व डालीगंज रूट के प्रमुख स्टेशन रहे। इस रूट पर मीटरगेज की ट्रेनें चलती थीं। अब यह रूट ब्रॉडगेज हो गया है।  85 पुलों की मरम्मत भी कराई गई है।  स्टेशन नए कलेवर में दिखने लगे हैं। खूबसूरत और सुविधाओं के लिहाज से बेहतर। ट्रेनों के संचालन के लिए ट्रायल भी चल रहा है।
विज्ञापन

3 of 9
ऐशबाग स्टेशन (अब की तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
ऐशबाग स्टेशन 
खूबसूरत म्यूरल लगाया गया है। सेकंड एंट्री बनाई गई है। यहां एस्केलेटर, लिफ्ट, सेंट्रलाइज्ड फुटओवर, एटीवीएम, वाटर वेंडिंग मशीन, एसी लाउंज, वेटिंग रूम भी होगा जो यात्रियों को सुखद एहसास कराएंगे।

4 of 9
सिटी स्टेशन (पहले और अब की तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
सिटी स्टेशन
स्टेशन की खूबसूरती बढ़ाने के लिए पेंटिंग का इस्तेमाल किया गया है। यहां भी सेकंड एंट्री बनाई गई है। साथ ही एटीवीएम, वाटर वेंडिंग मशीन, एस्केलेटर, वेटिंग रूम, पिक एंड ड्रॉप सिस्टम की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन

5 of 9
डालीगंज स्टेशन( पहले और अब की तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
डालीगंज स्टेशन 
 यहां भी सेकंड एंट्री की व्यवस्था की गई है। खूबसूरती के लिए पेंटिंग का इस्तेमाल किया गया है। डालीगंज रेलवे स्टेशन पर कैब वे, पाथ वे, फुटओवर ब्रिज सहित सेंट्रल पैनल टोकनलेस सिस्टम लगेगा।
 
विज्ञापन

6 of 9
मोहिबुल्लापुर स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
 मोहिबुल्लापुर स्टेशन
 महिलाओं व पुरुषों के लिए अलग-अलग वेटिंग रूम। जीआरपी चौकी और कैब वे की सुविधा मिलेगी। 
विज्ञापन

7 of 9
डेमो - फोटो : डेमो
बादशाहनगर व गोमतीनगर स्टेशन 
जुलाई से लीजिए इस रूट पर सफर का मजा

ट्रेनों के संचालन का ट्रायल चल रहा है जिसके जून अंत तक पूरा होने की उम्मीद जताई जा रही है। जुलाई से इस रूट पर यात्रियों के लिए ट्रेनें चलने लगेंगी।
 

8 of 9
डेमो - फोटो : डेमो
आगे क्या 
ऐशबाग सीतापुर रेलखंड पर ट्रेनों का संचालन शुरू होने के बाद लखनऊ से सीतापुर होते हुए मैलानी तक रेलखंड पर विद्युतीकरण का काम शुरू होगा। करीब चार सौ करोड़ रुपये से 189 किमी. रेलखंड का इलेक्ट्रीफिकेशन होगा। इसके बाद इस रूट पर इलेक्ट्रिक व मेमू ट्रेनें चल सकेंगी। आरवीएनएल ही यह काम कराएगा।
 
विज्ञापन

9 of 9
- फोटो : डेमो
आमान परिवर्तन का काम पूरा
‘ऐशबाग सीतापुर रेलखंड पर आमान परिवर्तन का काम पूरा हो गया है। ट्रायल चल रहा है, जिसके जून अंत तक पूरा होने की उम्मीद है। रूट पर ट्रेनों का संचालन शुरू होने के बाद इलेक्ट्रीफिकेशन का काम होगा, जिसकी टेंडरिंग चल रही है।’ - वीके पांडेय, चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर, आरवीएनएल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें