सोशल साइट्स के अपडेट्स लोगों की जिंदगी का आइना बन गए हैं। कोई क्या सोच रहा है, किस दौर से गुजर रहा है...अब ये सबकुछ उनके व्हाट्सएप या फेसबुक पर दिख जाता है। अगर हम बात करें सारा सिंह और अमनमणि की तो उनके बीच कैसे रिश्ते थे ये बताने के लिए सारा इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन मरने से पहले उसने फेसबुक पर जो अपडेट किया उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि उसके जीवन में क्या चल रहा था...
विज्ञापन
2 of 13
सारा सिंह
- फोटो : amar ujala
सपा के पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी के बेटे अमनमणि को उसकी पत्नी सारा की हत्या के आरोप में शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों के रिश्तों की कहानी काफी हद तक दोनों के फेसबुक स्टेटस से समझी जा सकती है।
विज्ञापन
3 of 13
अमनमणि
- फोटो : amar ujala
‘मिल गया था जो मुकद्दर वो खो कर निकला हूं मैं वो लम्हा हूँ हर बार रो कर निकला हूँ, मुझे राह ए दुनिया में अब कोई भी दुशवारी नहीं मैं तेरे खंजर के वार से हो कर निकला हूँ..’ अमनमणि ने अपनी फेसबुक वॉल पर 19 जून 2015 को ये पोस्ट किया गया था और 9 जुलाई 2015 को सारा की मौत हो गई।
4 of 13
अमनमणि
- फोटो : amar ujala
मिली सजा जो मुझे वो किसी खता पे ना थी, मुझ पे जुर्म जो साबित हुआ वो वफा का था..!!’ये पोस्ट अमनमणि ने 18 जून को पोस्ट किया था।
विज्ञापन
5 of 13
अमिताभ बच्चन
- फोटो : amar ujala
‘गिरना भी अच्छा है, औकात का पता चल जाता है’ अमिताभ बच्चन की फोटो के साथ ये लाइनें अमनमणि ने 21 जून को पोस्ट की थी।
विज्ञापन
6 of 13
अमनमणि
- फोटो : amar ujala
‘जितने भी जतन कर लो, महफूज़ न होगे तुम, जिस ओर खड़े हो लो, उस ओर निशाना है.. ये लाइनें उन्होंने 14 जून को पोस्ट की हैं। अमनमणि के दोस्तों ने इस पोस्ट को पढ़कर इस तरह के जवाब लिखे थे जिन्हें देखकर लगता है कि वह अपने रिश्ते से नाखुश थे और अपने दोस्तों से दुख साझा करते थे।
विज्ञापन
7 of 13
अमनमणि
- फोटो : amar ujala
सीमा सिंह के मुताबिक अमन उसकी बेटी सारा पर उस पर शक करता था। देखें अमनमणि का 5 जून को किया गया ये पोस्ट,‘हम जरा से बेवफा क्या हुए...आप तो बदचलन हो गए...’
8 of 13
सारा सिंह
- फोटो : amar ujala
सारा भी जो पोस्ट कर रही थीं उससे साफ जाहिर होता है कि वह अपने रिश्ते से खुश नहीं थीं। सारा ने एक खबर का लिंक भी शेयर किया, जिसमें किसी से ब्रेकअप करने की सात वजहें दी गईं थीं। इसके अलावा कई ऐसे पोस्ट हैं जिनमें उन्होंने अपने अकेलेपन से लेकर बेवफा न होने तक का मैसेज घुमाफिराकर दिया है...
9 of 13
सारा सिंह
सारा सिंह ने 1 जून 2015 को ये पोस्ट किया जिसमें लिखा है कि लोग अपने प्रति दूसरे के बदलाव को तो नोटिस करते हैं लेकिन वह अपना व्यवहार नोटिस नहीं करते जिसकी वजह से दूसरे में ये बदलाव आया है।
10 of 13
सारा सिंह
- फोटो : amar ujala
सारा सिंह ने एक वॉलपेपर अपलोड किया, जिसमें लिखा, जिस रिश्ते को दुनिया से छिपाना पड़े ऐसे रिश्ते में न होना है बेहतर है।
11 of 13
सारा सिंह
- फोटो : amar ujala
सारा सिंह का 8 फरवरी 2015 का पोस्ट, ‘जिस रिश्ते में मुझे आत्मसम्मान खोना पड़े उसमें रहने के बजाय मैं सम्मान के साथ अकेले रहना पसंद करूंगी।’ ये सारा के रिश्तों की एक और तस्वीर है।
12 of 13
सारा सिंह
- फोटो : amar ujala
8 फरवरी को पोस्ट की गई ये तस्वीर कई सवाल खड़े करती है! शायद सारा कहीं न कहीं अपने अकेलेपन से नाखुश थी।
‘तुमने जो देखा सुना सच था मगर, कितना सच था ये किसको पता। जाने मैंने तुम्हें कोई धोखा दिया, जानें तुम्हें कोई धोखा हुआ। इस प्यार में सच-झूठ का तुम फैसला कर न सके।...हम बेवफा हरगिज ना थे पर हम वफा कर न सके, हमको मिली उसकी सजा हम जो खता कर ना सके।’ सारा ने ये पोस्ट किया था 28 फरवरी 2015 को।