दवाएं और घरेलू उत्पाद पर टैक्स घटाएं
फैमिली - अवनीत राज, शशि, रंजना, विकास, सृष्टि, अथर्व राज (सेक्टर एच आशियाना)
आशियाना के सेक्टर-एच निवासी और निजी कंपनी की फार्मा डिवीजन में मार्केटिंग मैनेजर अवनीत राज ने बताया कि जीएसटी आने के बाद से घर में उपयोग होने वाले एफएमसीजी उत्पादों की कीमतें बढ़ गईं। इससे सीधे तौर पर परिवारों के बजट पर असर पड़ा। सरकार को नए आम बजट में कुछ ऐसे प्रस्ताव शामिल करने चाहिए, जिससे महंगाई को नियंत्रित करने में मदद मिले। बहन शशि का कहना है कि घर में उपयोग होने वाले सामान पर जीएसटी की दर कम होनी चाहिए। दवाओं की कीमतें भी कम होनी चाहिए। अवनीत ने बताया कि होमलोन की ईएमआई पिछले दिनों कम हुई लेकिन इसे अभी और कम करना चाहिए। ईएमआई कम होगी तो मासिक बचत भी हो सकेगी। अगर सरकार को रेवेन्यू ही चाहिए तो लग्जरी आइटम जैसे शराब, महंगी गाड़ियां, थ्री स्टार से ऊपर के होटल पर टैक्स बढ़ाना चाहिए।