यूपी के अशासकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 1150 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा की तिथि जल्द घोषित की जाएगी। यह आश्वासन उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग (यूपीएचईएससी) के अध्यक्ष प्रो. ईश्वर शरण विश्वकर्मा ने प्रतियोगियों को दिया।
विज्ञापन
2 of 5
- फोटो : डेमो
प्रतियोगी छात्रों ने बृहस्पतिवार को विभिन्न मांगों को लेकर आयोग में धरना-प्रदर्शन भी किया। छात्र अशाकीय कॉलेजों में मानदेय पर तैनात शिक्षकों को विनियमित किए जाने के निर्णय का भी विरोध कर रहे थे।
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : डेमो
अध्यक्ष से वार्ता के दौरान प्रतियोगी छात्रों ने कहा कि विज्ञापन संख्या 47 के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर के 1150 पदों पर भर्ती के लिए जुलाई-2016 में विज्ञापन हुआ था लेकिन, परीक्षा अब तक नहीं कराई गई। इसके अलावा विज्ञापन संख्या 46 के तहत भूगर्भशास्त्र और वाणिज्य विषय में असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर भर्ती के लिए परीक्षा नहीं कराई गई।
4 of 5
- फोटो : डेमो
इसके अलावा विज्ञापन संख्या 49 के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर के 534 पदों पर भर्ती के लिए आयोग को काफी पहले अधियाचन मिल चुका है लेकिन, आयोग ने विज्ञापन नहीं जारी किया। इस पर अध्यक्ष ने आश्वासन दिया कि विज्ञापन संख्या 47 की परीक्षा की तिथि जल्द घोषित की जाएगी। हो सकता है एक सप्ताह में तिथि घोषित कर दी जाए।
वहीं, 534 पदों पर भर्ती के लिए भी विज्ञापन जल्द जारी किया जाएगा, जिसके लिए आयोग की बैठक में निर्णय हो चुका है। साथ ही भूगर्भशास्त्र एवं वाणिज्य विषय में शिक्षक भर्ती की परीक्षा भी जल्द कराई जाएगी।